मंदसौर में बीड़ी न देने पर युवक को चाकू मारे:  हाथ में 7 टांके आए, चाय की दुकान पर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार – Mandsaur News

मंदसौर में बीड़ी न देने पर युवक को चाकू मारे: हाथ में 7 टांके आए, चाय की दुकान पर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार – Mandsaur News

मंदसौर में बीड़ी न देने पर युवक को चाकू मारे:  हाथ में 7 टांके आए, चाय की दुकान पर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार – Mandsaur News


मंदसौर के दलौदा कस्बे में शनिवार रात बीड़ी को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में 23 वर्षीय विजय नाथ घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीड़ी देने से इनकार पर बढ़ी कहासुनी जानकारी के अनुसार, कुमारवाड़ा निवासी विजय नाथ (23) शनिवार रात दलौदा कृषि उपज मंडी रोड स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। इसी दौरान सिराज नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और विजय से बीड़ी मांगने लगा। परिजनों के मुताबिक, विजय द्वारा बीड़ी देने से मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। चाकू से किया हमला विवाद बढ़ने पर सिराज ने विजय पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विजय के हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल दलौदा थाने पहुंचाया। पुलिस ने घायल विजय को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि चाकू लगने से उसके हाथ में गहरा घाव हो गया है। चिकित्सकों ने घायल के हाथ में 7 से 8 टांके लगाए हैं। एडिशनल एसपी टी.एस. बघेल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#मदसर #म #बड #न #दन #पर #यवक #क #चक #मर #हथ #म #टक #आए #चय #क #दकन #पर #हआ #ववद #आरप #गरफतर #Mandsaur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *