आरोपितों से चांदी और अष्टधातू की तीन मूर्तियां बरामद कर ली। आरोपितों ने बताया गिरोह के सदस्य बांगड़दा क्षेत्र में मजदूरी करने आए थे। काम के दौरान मंदि …और पढ़ें

HighLights
- मजदूरी की आड़ में रैकी करते थे।
- पर्दाफाश में वारदात करना कबूला।
- गुजरात और महाराष्ट्र में बेचते थे मूर्तियां
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। जैन मंदिर(सुपर कोरिडोर)में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है।एरोड्रम पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने मूर्तियों का बंटवारा कर लिया था। पुलिस ने तीन मूर्तियां,चांदी का कलश और बाइक जब्त कर ली है। गिरोह के सदस्य मजदूरी की आड़ में सूने घर और मंदिरों की रैकी कर लेते थे।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के अनुसार 4 मई को ग्रेटर बाबाश्री परिसर के समीप श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में चोरी हुई थी। नकाबपोश गिरोह ने दरवाजे तोड़ कर मंदिर से चांदी और अष्टधातू की 9 मूर्तियां चुरा ली थी।
पुलिस ने अनुराग वैद्य की शिकायत पर केस दर्ज कर बुधवार को आरोपित ललित पुत्र हुकुम चौहान निवासी खाटफुट फाटा बड़वाह,विशाल कालूराम केवट निवासी आमपुरा महेश्वर,ओमप्रकाश नरसिंग चौहान निवासी जतगपुरा बड़वाह और गीता तुलसीराम मकवाना निवासी मोरोद मरीमाता तेजाजी नगर को पकड़ लिया।
आरोपितों से चांदी और अष्टधातू की तीन मूर्तियां बरामद कर ली। आरोपितों ने बताया गिरोह के सदस्य बांगड़दा क्षेत्र में मजदूरी करने आए थे। काम के दौरान मंदिर की रैकी कर ली।
मौका देख कर मंदिर में सेंध लगाई और मूर्तियां चुरा कर फरार हो गए। गिरोह मुख्य आरोपित लखन मकवाना है। वह साथी रामबाबू और दीपक की मदद से वारदात करता है। लखन ने मूर्तियों का बंटवारा कर लिया था। आरोपितों के घरों पर दबिश देने के कारण मूर्तियां गला नहीं पाए।
टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह के अनुसार लखन गुजरात और महाराष्ट्र में भी वारदात करवाता है। कुछ समय पूर्व उसने महाराष्ट्र के जैन मंदिर में चोरी की थी। आरोपित मूर्तियों को गला कर सौदा करने वाले गिरोह के संपर्क में भी है।
फिंगर प्रिंट से मिला गैंग का सुराग
आरोपितों तक पहुंचने में अहम कड़ी फिंगर प्रिंट की जांच रही। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब सेंपल लिए तो लखन मकवाना के फिंगर प्रिंट मिल गए। पुलिस ने दबिश दी पर वह गीता की मदद से फरार हो गया। लखन की मां गीता चोरी का माल छुपाने और चोरों की फरारी में मदद करती है।
सूने घर से लाखों के आभूषण चोरी
हीरा नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर लाखों रुपये कीमती आभूषण और नकदी रुपये चुरा कर ले गए है। घटना गौरी नगर में रहने वाले मुकेश नरवरिया के घर में हुई है। मुकेश के अनुसार आरोपित सोने का रानी हार,अंगूठियां,मंगलसूत्र,झुमके,करधोनी,पायल और 2 लाख रुपये नकदी चुरा कर ले गए है।
Source link
#मदर #म #चर #करत #ह #बट #ल #मरतय #महल #सहत #चर #चर #गरफतर


