मऊगंज अस्पताल में 16 साल के किशोर की मौत:  परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया: तबीयत बिगड़ने पर रेफर, रास्ते में मौत – Mauganj News

मऊगंज अस्पताल में 16 साल के किशोर की मौत: परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया: तबीयत बिगड़ने पर रेफर, रास्ते में मौत – Mauganj News

मऊगंज अस्पताल में 16 साल के किशोर की मौत:  परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया: तबीयत बिगड़ने पर रेफर, रास्ते में मौत – Mauganj News


मऊगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घुरेहटा (वार्ड क्रमांक-10) निवासी 16 साल के रविंद्र केवट की मऊगंज अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने मऊगंज अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य अमले पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। खेत से लौटने के बाद बिगड़ी थी तबीयत मृतक के पिता कृपा शंकर केवट ने बताया कि शनिवार सुबह रविंद्र खेत में खाद डालने गया था। घर लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और उसने सीने में दर्द की शिकायत की। परिजन उसे तत्काल मऊगंज अस्पताल लेकर पहुंचे। पिता का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद उसे एक ड्रिप (बोतल) चढ़ाई गई, जिसके तुरंत बाद उसकी हालत और अधिक बिगड़ने लगी। हाथ-पैर में ऐंठन और बिगड़ती हालत घटना के प्रत्यक्षदर्शी और पड़ोसी धीरज तिवारी ने भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि ड्रिप चढ़ाने के बाद रविंद्र के हाथ-पैर में तेज ऐंठन होने लगी थी। हालत नाजुक होते देख डॉक्टरों ने उसे आनन-फानन में अन्यत्र रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शासन-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने इस संबंध में मऊगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मऊगंज थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Source link
#मऊगज #असपतल #म #सल #क #कशर #क #मत #परजन #न #इलज #म #लपरवह #क #आरप #लगय #तबयत #बगडन #पर #रफर #रसत #म #मत #Mauganj #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *