मऊगंज में एक घंटे में दो सड़क हादसे:  मल्लकपुर में महिला और बिछरहटा में युवक घायल, दोनों का इलाज जारी – Mauganj News

मऊगंज में एक घंटे में दो सड़क हादसे: मल्लकपुर में महिला और बिछरहटा में युवक घायल, दोनों का इलाज जारी – Mauganj News

मऊगंज में एक घंटे में दो सड़क हादसे:  मल्लकपुर में महिला और बिछरहटा में युवक घायल, दोनों का इलाज जारी – Mauganj News


मऊगंज जिले में शुक्रवार शाम एक घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक 18 वर्षीय युवक घायल हो गए। दोनों घटनाओं में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पहली घटना मल्लकपुर के पास हुई। यहां बाइक फिसलने से संगीता गुर्जर (28), पति रामनरेश गुर्जर, निवासी ग्राम हर्रई मुडहान घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। चिकित्सक उनकी निगरानी में इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। दूसरी दुर्घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछरहटा गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे चालक रमेश कोल (18) पुत्र बृजभान कोल, निवासी घूरेहटा थाना मऊगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, रमेश अपनी बहन को घर पहुंचाने बिछरहटा जा रहा था, तभी गांव के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके की जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link
#मऊगज #म #एक #घट #म #द #सडक #हदस #मललकपर #म #महल #और #बछरहट #म #यवक #घयल #दन #क #इलज #जर #Mauganj #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *