![]()
मऊगंज थाना क्षेत्र के लटियार गांव में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर दो बहनों से मारपीट की शिकायत सामने आई है। ज्योति केवट ने अपनी चाची सीमा केवट और बड़े पिता आनंद केवट पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत में धान काटने गई थीं बहनें पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 21 वर्षीय ज्योति केवट कुछ दिन पहले अपनी बहन प्रमिला केवट के साथ खेत में धान काटने गई थी। ज्योति के माता-पिता और चाची सीमा केवट के बीच पुराना विवाद चल रहा है। शिकायत के अनुसार, बुधवार को सीमा खेत में आलू लगा रही थी, जबकि बड़े पिता आनंद केवट वहां बैठे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि सीमा ने ज्योति को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सीमा और आनंद ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई बहन को भी पीटा ज्योति ने आरोप लगाया कि सीमा ने फावड़े की पसेट से उसके बाल पकड़कर मारपीट की। बहन प्रमिला बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। शोर सुनकर प्रियंका केवट और रोशनी केवट मौके पर पहुंचीं और दोनों बहनों को बचाया। ज्योति के मुताबिक, जाते समय दोनों आरोपियों ने दोबारा बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में ज्योति के सिर में चोट आई है और पीठ व कमर में दर्द है। वहीं, प्रमिला को गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत है। इसके बाद ज्योति अपनी बहन के साथ मऊगंज थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
#मऊगज #म #खत #क #ववद #म #द #बहन #स #मरपट #चच #और #बड #पत #पर #फवड #क #पसट #स #बल #पकडकर #पटन #क #आरप #Mauganj #News


