मचान बाबा:नीब करौरी बाबा के बाद अब देवराहा बाबा की कहानी बड़े पर्दे पर, बनी फिल्म ‘मचान बाबा’ – Maker Annouce Machan Baba After Neem Karoli Baba The Devraha Baba Story Will Come On Big Screen


ब्रिटेन और अमेरिका से जुड़े निर्माता

‘मचान बाबा’ को ब्रिटेन में स्थापित भारतीय मूल की कारोबारी पूनम गुप्ता OBE और अमेरिका में रहने वाले उद्यमी विकल्प पालीवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ब्रिटेन में ‘Paper Queen’ के नाम से मशहूर पूनम गुप्ता कारोबार की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद इस फिल्म के जरिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। वहीं, लखनऊ में जन्मे विकल्प पालीवाल वर्तमान में ऑस्टिन, टेक्सास में रहते हैं और आईटी तथा रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं।

पूनम गुप्ता कहती हैं, “देवराहा बाबा का जीवन आध्यात्मिकता, इतिहास और रहस्य का अनोखा संगम है। हमारी कोशिश उनकी कहानी को श्रद्धा के साथ-साथ गंभीर रिसर्च और सिनेमाई संवेदनशीलता के साथ बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने की है।”

दूसरे निर्माता विकल्प पालीवाल के मुताबिक, “यह पूरी तरह भारतीय कहानी है, लेकिन इसमें मौजूद विश्वास, रहस्य और मानवीय जिज्ञासा की अपील वैश्विक है।”

फिल्म ओजस फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जो सॉफ्टवेयर और एआई कंपनी ओजस सॉफ्टेक की फिल्म एवं कंटेंट इकाई है।

मेकर्स का कहना है कि ‘मचान बाबा’ केवल चमत्कारों की कहानी नहीं होगी। फिल्म देवराहा बाबा के जीवन से जुड़े आस्था, इतिहास, राजनीति और उन रहस्यों की पड़ताल करेगी, जिनकी चर्चा उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी जारी है।

‘मचान बाबा’ को 2027 में रिलीज करने की योजना है।

जेलर 2 एडवांस बुकिंग: 1600 रुपये तक बिकी रजनीकांत की फिल्म की टिकट, ओपनिंग डे पर हो सकती है इतने करोड़ की कमाई



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *