मध्यप्रदेश के जंगलों में गुरुवार से फिर पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई। मानसून के कारण करीब तीन महीने से बंद कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा और रातापानी समेत टाइगर रिजर्व के गेट 1 अक्टूबर से खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही नए पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई। लंबे इंतजार के बाद पर्यटक अब जंगल में बाघ समेत दूसरे वन्यजीवों को देखने निकल सकेंगे। सफारी शुरू होने से पहले ही ज्यादातर प्रमुख टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने अपनी सीट बुक करा ली थी। शुरुआती दिनों की बुकिंग लगभग पूरी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी जंगल सफारी को लेकर पर्यटकों में काफी रुचि है। पार्कों के आसपास बने होटल और रिसॉर्ट में भी पर्यटन सीजन को लेकर तैयारियां की गई हैं।
Source link
#मधयपरदश #दन #बद #खल #एमप #क #जगल #बघ #क #ददर #क #उमड #परयटक #पहल #ह #हफत #फल #बकग



