मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय लेनदेन तक जा पहुंची है। पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवा…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 10:41:03 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 10:55:40 AM (IST)

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच
बैंक ट्रांजेक्शन की हो रही जांच। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ड्रग्स कनेक्शन:ब्राउन शुगर बेचने वाले पैडलर का पुलिस ने रिमांड मांगा
  2. कॉलोनाइजर सुमित मंत्री फर्जी मेडिकल सर्टिफिकिट बनवा कर बचने की कोशिश में है
  3. कॉलोनाइजर सुमित मंत्री ने गुमराह करने का प्रयास किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय लेनदेन तक जा पहुंची है। पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी और कॉलोनाइजर सुमित मंत्री से दस साल का बैंक ट्रांजेक्शन मांगा है। कॉलोनाइजर सुमित मंत्री फर्जी मेडिकल सर्टिफिकिट बनवा कर बचने की कोशिश में है।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार नाना पटवारी को ड्रग्स मुहैया करवाने वाले पैडलर का गुरुवार को रिमांड समाप्त हो रहा था। दोपहर को कोर्ट पेश कर रिमांड अवधि बढ़ा ली। पुलिस ने मामले में कॉलोनाइजर सुमित मंत्री को बुलाया था। उसने पहले डॉक्टर दीपक बंसल से बीमारी का प्रमाण बनवा कर प्रस्तुत कर दिया। बाद में बयान देने के लिए उपस्थित भी हो गए।

पुलिस ने पायल साहनी का अनुबंध पत्र बताया तो कॉलोनाइजर सुमित मंत्री ने गुमराह करने का प्रयास किया। उसने नाना को अधिकृत होने से तो इनकार किया पर उसके खिलाफ शिकायत और बयान से इनकार कर दिया। पुलिस ने कॉलोनाइजर सुमित मंत्री को पुन: बुलाया है। इस बार दस वर्षों का बैंक ट्रांजेक्शन मांगा गया है।

विवाहित महिला से संबध बनाए शादी से किया इनकार, शिकायत दर्ज

इंदौर: गांधी नगर थाना में विवाहित महिला ने हातोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुरदाखेड़ी के शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का पति स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त है। महिला के अनुसार शाहरुख व उसके बीच प्रेम संबंध बने। पति की अनुपस्थिति में आरोपित उससे शारीरिक संबंध बनाता। बाद में शादी का वादा कर उसने साथ भी रखा। हालांकि अभी शादी से इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

पडोसी की हत्या करने वाले मां-बेटे को आजीवन कारावास

इंदौर : चाकू घोपकर पडोसी की हत्या करने वाले मां-बेटे को सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने हत्यारों पर दस-दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। यह राशि मृतक की पत्नी को मिलेगी। एजीपी संजय शर्मा ने बताया कि वारदात 18 अगस्त 2021 की है।

हत्यारों के नाम रिज्जू उर्फ रिजवान और उसकी मां शकीला पत्नी असलम दोनों निवासी फ्रेंड्स कालोनी इंदौर है। वारदात वाले दिन दोपहर के वक्त शकीला के पोते और मृतक आशिक के बेटे का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शाम के समय हत्यारे आशिक के घर पहुंचे और अपशब्द कहने लगे। आशिक ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो शकीला ने आशिक के बाल पकड़े और हत्यारे रिज्जू ने चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। घायल आशिक को एमवाय ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना की गैंग पर एफआईआर दर्ज, संगठित अपराध की धारा लगाई

Source link
#मधय #परदश #कगरस #अधयकष #जत #पटवर #क #भई #नन #और #कलनइजर #क #सल #क #बक #टरजकशन #क #जच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *