मध्य प्रदेश: राहुल गांधी आएं, जनता को अपने परिवार के शासन का हिसाब दें’, CM मोहन यादव का निशाना

मध्य प्रदेश: राहुल गांधी आएं, जनता को अपने परिवार के शासन का हिसाब दें’, CM मोहन यादव का निशाना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी मध्य प्रदेश दौरे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश में आएं, उनका स्वागत है, लेकिन जनता के बीच आने के साथ उन्हें अपने परिवार और कांग्रेस के लंबे शासनकाल का हिसाब भी देना चाहिए। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश की जनता के साथ अन्याय किया है, इसलिए उसे देश से माफी मांगनी चाहिए। भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश आने वाले हैं। प्रदेश की धरती पर उनका स्वागत है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वे जनता के बीच आएं और अपने परिवार के लंबे शासनकाल के दौरान देश और प्रदेश में रही परिस्थितियों का भी जवाब दें। डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी के परनाना, दादी और पिता ने लंबे समय तक केंद्र में सरकार चलाई। उनके शासनकाल में राज्यों की क्या स्थिति रही और जनता को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा, इसका जवाब भी राहुल गांधी को जनता के सामने देना चाहिए।


ये भी पढ़ें- फर्जी IAS तृप्ति का नया VIDEO: विधानसभा में सहेलियों संग ब्लॉगिंग, बोली- हमें देखकर कोई अफसर नहीं समझेगा

मध्य प्रदेश की जनता इतिहास भी जानती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता जागरूक है। वह इतिहास को भी जानती है और वर्तमान को भी समझती है। ऐसे में राहुल गांधी जब प्रदेश आएं तो कांग्रेस के लंबे शासनकाल की गलतियों के लिए जनता से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता उनका इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में फर्जी IPS गिरफ्तार: सरकारी नौकरी का झांसा दे युवाओं से ऐंठे लाखों रुपये,स्पेलिंग मिस्टेक से खुली पोल

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी घेरा

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उस समय स्कूली छात्रों को लैपटॉप और साइकिल जैसी सुविधाएं नहीं मिलती थीं। यहां तक कि 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों में मिलने वाले लड्डुओं के लिए भी बच्चों को इंतजार करना पड़ता था। 

ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा डेथ केस: जिस कोर्ट से मिली थी बेल, अब वहीं चलेगा रिटायर्ड जज गिरिबाला और बेटे पर केस

प्रदेश के युवाओं से माफी मांगें 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रदेश के युवाओं से भी माफी मांगनी चाहिए। मध्य प्रदेश के गठन के बाद लंबे समय तक प्रदेश का बजट सीमित रहा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 1956 से 2002-03 तक राज्य का बजट समग्र रूप से करीब 20 हजार करोड़ रुपये के स्तर पर था। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए 300 रुपये के पैटर्न जैसी व्यवस्था लागू की गई थी। सीएम ने कहा कि आजादी के बाद करीब 55 साल में मध्य प्रदेश में केवल पांच मेडिकल कॉलेज थे।

Source link
#मधय #परदश #रहल #गध #आए #जनत #क #अपन #परवर #क #शसन #क #हसब #द #महन #यदव #क #नशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *