महंगे शौक ने बनाया चोर: शातिर बदमाश चढ़ा जीआरपी के हत्थे, ट्रेन में चोरी करने के बाद फ्लाइट से लौट जाता था

महंगे शौक ने बनाया चोर: शातिर बदमाश चढ़ा जीआरपी के हत्थे, ट्रेन में चोरी करने के बाद फ्लाइट से लौट जाता था

इंदौर जीआरपी पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद फ्लाइट से देशभर में घूमता था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। आरोपी के पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस को उससे पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।

मामले की शुरुआत तब हुई जब इंदौर निवासी एक महिला ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई कि अहमदाबाद से इंदौर की ट्रेन यात्रा के दौरान उसका पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ अन्य कीमती सामान भी रखा हुआ था। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लगातार बदलता था लोकेशन

जांच के दौरान पुलिस ने इंदौर समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लंबी पड़ताल के बाद पुलिस ने संदिग्ध के रूप में जितेंद्र चावला की पहचान की। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने दिल्ली, तेलंगाना, हैदराबाद, बदायूं सहित कई राज्यों में दबिश दी, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा।

ये भी पढ़ें- गैसकांड का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दोषियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए याचिका दायर

15 लाख का माल जब्त

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नीमच रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। सूचना के आधार पर जीआरपी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की कई वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की। उसके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान जब्त किया गया है।

नैनीताल का रहने वाला

पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल का रहने वाला है। वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी की सबसे खास बात यह रही कि वारदात के बाद वह फ्लाइट से यात्रा करता था, जिससे उस पर संदेह कम हो और वह आसानी से एक शहर से दूसरे शहर पहुंच सके।

20 से ज्यादा केस दर्ज

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं से संपर्क बनाता था। किसी महिला से घनिष्ठता बढ़ने पर वह उससे मिलने के लिए भी हवाई यात्रा करता था। देशभर में उसके खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं। जीआरपी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

Source link
#महग #शक #न #बनय #चर #शतर #बदमश #चढ #जआरप #क #हतथ #टरन #म #चर #करन #क #बद #फलइट #स #लट #जत #थ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *