![]()
देवउठनी ग्यारस पर खोयरी रोड स्थित ऐसी वाले महाकाल मंदिर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। मंदिर परिसर में समिति और श्रद्धालुओं की ओर से पर्व पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। सबसे पहले ऐसी वाले महाकाल का भव्य अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान ठाकुरजी की आकर्षक बारात निकाली गई। बारात के मंदिर परिसर में पहुंचने पर भक्तों ने स्वागत किया। फिर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। वर-वधू पक्ष ने निभाईं विवाह की रस्में : तुलसी विवाह में वर पक्ष की ओर से पुष्पा देवीसिंह विश्वकर्मा और वधू पक्ष की ओर से सत्येंद्र सिंह तोमर ने जोड़े के साथ विवाह की रस्मों में सहभागिता निभाई। मंदिर के पुजारी पं. दीपक जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराईं। इस दौरान श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और विवाह की परंपराओं के साक्षी बने।
Source link
#महकल #क #अभषक #कर #नकल #ठकरज #क #बरत #वधवधन #स #हआ #तलस #ववह #rajgarh #News

