महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 की तबीयत बिगड़ी:एसपी बोले- 40 हजार लोग कतार में, नागपंचमी पर ही खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि यहां करंट फैलने की अफवाह फैली थी। लोग-एक दूसरे के ऊपर गिर गए। दबाव बढ़ने से 13 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

पुलिस के मुताबिक, यहां नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए करीब 40 हजार श्रद्धालु लाइन में लगे हैं। अब तक करीब 5.50 लाख श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके हैं। यह मंदिर महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर है। यह नागपंचमी के दिन ही खोला जाता है।

जिन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। भगदड़ की शुरूआत कैसे हुई, 4 तस्वीरों में खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
#महकल #परसर #म #भगदड़ #जस #हलत #क #तबयत #बगड़एसप #बल #हजर #लग #कतर #म #नगपचम #पर #ह #खलत #ह #नगचदरशवर #मदर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *