महाराष्ट्र:मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, बप्पा के विसर्जन में उमड़ी हस्तियां; पालघर में कंटेंट क्रिएटर डूबा – Maharashtra Update Mumbai Ganpati Idol Immersion Palghar Nagpur Pune Bjp Ncp Shiv Sena Cec Politics Crime News

महाराष्ट्र:मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, बप्पा के विसर्जन में उमड़ी हस्तियां; पालघर में कंटेंट क्रिएटर डूबा – Maharashtra Update Mumbai Ganpati Idol Immersion Palghar Nagpur Pune Bjp Ncp Shiv Sena Cec Politics Crime News

मुंबई में “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों और ढोल-ताशा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने गणेश उत्सव के अंतिम, 12वें दिन भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन जुलूस समुद्र तटों और कृत्रिम तालाबों की ओर बढ़े।बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि रात 9 बजे तक 16,154 गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इनमें 772 सार्वजनिक, 14,864 घरेलू और 518 गौरी/हरतालिका देवी की मूर्तियां शामिल थीं। बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के बावजूद कई जुलूसों में डीजे सिस्टम, तेज संगीत और पटाखों का इस्तेमाल हुआ। गुलाल के व्यापक उपयोग से शहर की सड़कें गुलाबी हो गईं। प्रसिद्ध लालबागचा राजा सहित कई प्रमुख गणेश मंडलों के जुलूस सुबह शुरू हुए। मुंबई पुलिस और बीएमसी ने सुरक्षित विसर्जन के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। हजारों पुलिसकर्मी, कर्मचारी और अन्य दल तैनात थे।


नालासोपारा: सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर समुद्र में डूबा, तलाश जारी


पालघर जिले के नालासोपारा में कलांब बीच के पास शुक्रवार को एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के समुद्र में डूबने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कृष्णा अनिल विश्वकर्मा समुद्र में उतरने के कुछ देर बाद तेज धाराओं में फंस गए। यह घटना दोपहर 12 बजे हुई। आसपास मौजूद लोग समुद्र की गहराई और धाराओं के कारण मदद नहीं कर पाए। विश्वकर्मा के परिजनों ने बताया कि पुलिस और कुछ अन्य लोगों ने बचाव अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। विश्वकर्मा नालासोपारा के संतोष भुवन क्षेत्र के निवासी हैं। वह स्थानीय स्तर पर जाने-पहचाने चेहरे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। वसई विरार सिटी नगर निगम के अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

Source link
#महरषटरमबई #म #गणशतसव #क #समपन #बपप #क #वसरजन #म #उमड #हसतय #पलघर #म #कटट #करएटर #डब #Maharashtra #Update #Mumbai #Ganpati #Idol #Immersion #Palghar #Nagpur #Pune #Bjp #Ncp #Shiv #Sena #Cec #Politics #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *