महाराष्ट्र:लातूर के सूखा पीड़ितों के लिए पूरे वर्ष की सैलरी देंगे पूर्व मंत्री; ठाणे में गोलीबारी, एक की मौत – Maharashtra Updates Latur Drought Ex Min One Yr Salary Thane Mumbai Nagpur Pune Politics Crime Other News

महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के लातूर जिले में सूखे की मार झेल रहे किसानों की मदद के लिए पूर्व मंत्री आगे आए हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा विधायक संभाजी पाटिल निलंगेकर ने सूखे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपना एक साल का पूरा मानदेय देने का संकल्प लिया है। उन्होंने मंगलवार को दशहरा के अवसर पर एक वीडियो जारी कर यह घोषणा की। ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी से लोग और किसान परेशान हैं। पशुओं के लिए चारा जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। निलंगा विधानसभा सीट से विधायक ने कहा कि यह राशि मुख्य रूप से पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में उपयोग होगी। इससे पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। पशु शिविरों में मवेशियों के लिए चारा भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस संकट में योगदान देने की अपील की।

ठाणे के संजय गांधी पार्क में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के संजय गांधी नेशनल पार्क में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। मंगलवार तड़के हुई वारदात के संबंध में पुलिस ने बताया, घटना ठाणे में पार्क की येउर रेंज के चेना बीट में हुई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच टीमों को जंगल के अंदर, पार्क की सीमा से करीब 450 मीटर दूर खून के धब्बे मिले। मृतक मीरा-भयंदर नगर निगम के बेलकारी पाड़ा का निवासी माना जा रहा है। गोलीबारी का सटीक क्रम और इसका मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक व घायलों की पूरी पहचान भी स्थापित नहीं हो पाई है। वन विभाग और स्थानीय काशीगांव पुलिस स्टेशन के अधिकारी संयुक्त रूप से विस्तृत जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Source link
#महरषटरलतर #क #सख #पडत #क #लए #पर #वरष #क #सलर #दग #परव #मतर #ठण #म #गलबर #एक #क #मत #Maharashtra #Updates #Latur #Drought #Min #Salary #Thane #Mumbai #Nagpur #Pune #Politics #Crime #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *