महाराष्ट्र अपडेट:पुणे चीनी मिल चुनाव में सुनेत्रा पवार का दबदबा, सभी 21 सीटों पर मिली जीत – Maharashtra Update: Sunetra Pawar Dominates Pune Sugar Mill Election, Winning All 21 Seats.
“_id”:”6acf2228f9321957fd0c1f97″,”slug”:”maharashtra-update-sunetra-pawar-dominates-pune-sugar-mill-election-winning-all-21-seats-2026-10-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महाराष्ट्र अपडेट: पुणे चीनी मिल चुनाव में सुनेत्रा पवार का दबदबा, सभी 21 सीटों पर मिली जीत”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला
पुणे चीनी मिल चुनाव में सुनेत्रा पवार गुट की जीत
महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमेश्वर सहकारी चीनी मिल के चुनाव में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट ने बड़ी जीत दर्ज की है। उनके पैनल ने सभी 21 सीटों पर कब्जा जमाया। शरद पवार समर्थित एनसीपी (एसपी) पैनल तीसरे स्थान पर रहा। यह चुनाव अजित पवार के निधन के बाद सहकारिता क्षेत्र में पहला बड़ा मुकाबला था, जिसे सुनेत्रा पवार के नेतृत्व की परीक्षा माना जा रहा था। कुल 27,625 सदस्यों में से 23,393 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 84.25 रहा।