महाराष्ट्र अपडेट्स:फडणवीस सरकार के मंत्री योगेश कदम बोले- हर राज्य में लागू होनी चाहिए समान नागरिक संहिता – Maharashtra Hindi News Updates Mos Yogesh Kadam Mumbai Bmc Nagpur Pune Education Politics Crime Cm Fadnavis
“_id”:”6b01fe178fedb444d8050b06″,”slug”:”maharashtra-hindi-news-updates-mos-yogesh-kadam-mumbai-bmc-nagpur-pune-education-politics-crime-cm-fadnavis-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महाराष्ट्र अपडेट्स: फडणवीस सरकार के मंत्री योगेश कदम बोले- हर राज्य में लागू होनी चाहिए समान नागरिक संहिता”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर रत्नागिरी में महाराष्ट्र सरकार के राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, “मेरा मानना है कि समान नागरिक संहिता हर राज्य में लागू होनी चाहिए। इस संबंध में फैसले संबंधित राज्यों की विधानसभाओं में लिए जाएंगे। महाराष्ट्र में भी समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए। इस दृष्टिकोण से मैंने पिछले सत्र में भी सदन में इस सवाल का जवाब दिया था। मुख्यमंत्री भी हमारी सरकार का रुख स्पष्ट कर चुके हैं।”
योगेश कदम ने जंगलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि इस बीच मैंने भी इस विषय का थोड़ा अध्ययन किया है कि जंगलों में आग फैलने से कैसे रोका जाए। कुछ जगहों पर जानबूझकर जंगलों में आग लगाई जाती है। वहीं, कुछ जगहों पर, जैसा कि हम जानते हैं, बचपन में भी पढ़ा था कि जब लकड़ियां आपस में रगड़ती हैं तो चिंगारी पैदा होती है और जंगल में आग लग जाती है। इसे हम दावानल कहते हैं। ऐसी आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।”