महाराष्ट्र में फिर कांपी धरती:हिंगोली जिले में 2.5 तीव्रता का आया भूकंप, 24 घंटे में तीसरी बार लगे झटके – Maharashtra: Tremor Of 2.5 Magnitude Recorded In Hingoli; Third In 24 Hours In Aundha Nagnath Tehsil

महाराष्ट्र में फिर कांपी धरती:हिंगोली जिले में 2.5 तीव्रता का आया भूकंप, 24 घंटे में तीसरी बार लगे झटके – Maharashtra: Tremor Of 2.5 Magnitude Recorded In Hingoli; Third In 24 Hours In Aundha Nagnath Tehsil

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार दोपहर 2.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। पिछले 24 घंटे में जिले में यह तीसरा भूकंपीय झटका है। लगातार झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर 1:31 बजे भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र औंढा नागनाथ तहसील के सिद्धेश्वर और दुधाला गांवों के बीच बताया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


यह भी पढ़ें- जालना नगर निगम में बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता की आरटीआई पर इंजीनियर समेत दो कर्मचारी सस्पेंड, क्या हैं आरोप?

शनिवार को भी आए थे दो झटके

इससे पहले शनिवार सुबह हिंगोली जिले में कुछ घंटों के अंतराल पर दो हल्के भूकंपीय झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका सुबह करीब 7:46 बजे दर्ज किया गया था। इसकी तीव्रता 3.3 थी और इसका केंद्र औंढा नागनाथ तहसील के गढ़ाला गांव में जमीन से करीब 7 किलोमीटर की गहराई में था। इसके करीब दो घंटे बाद 4.5 तीव्रता का एक और तेज झटका आया। इसे जिले के कई हिस्सों में महसूस किया गया। भूकंप के साथ कुछ इलाकों में तेज गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दी।

छह साल से रुक-रुककर हो रही भूकंपीय गतिविधियां

हिंगोली के इस क्षेत्र में पिछले करीब छह साल से रुक-रुककर भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। इससे पहले 1 अक्तूबर को आसपास के पांगरा शिंदे गांव में भी गड़गड़ाहट की आवाज के साथ भूकंपीय गतिविधि महसूस हुई थी। इस साल 9 और 11 जुलाई को भी क्षेत्र में 4.6 और 3.5 तीव्रता के झटके आए थे। इन झटकों के कारण कुछ घरों में दरारें आने की बात सामने आई थी। फिलहाल प्रशासन रविवार को आए 2.5 तीव्रता के झटके के बाद स्थिति पर नजर रख रहा है।

यह भी पढ़ें- एअर इंडिया एक्सप्रेस का नई उड़ान योजना: 110 विमान से बढ़ेगा एयरलाइन का नेटवर्क, इन सात शहरों में संभालेगी कमान

Source link
#महरषटर #म #फर #कप #धरतहगल #जल #म #तवरत #क #आय #भकप #घट #म #तसर #बर #लग #झटक #Maharashtra #Tremor #Magnitude #Recorded #Hingoli #Hours #Aundha #Nagnath #Tehsil

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *