महिदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:  बहला-फुसलाकर भगाने के बाद किया था दुष्कर्म, पुलिस ने तीन दिन में पकड़ा – Ujjain News

महिदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: बहला-फुसलाकर भगाने के बाद किया था दुष्कर्म, पुलिस ने तीन दिन में पकड़ा – Ujjain News

महिदपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:  बहला-फुसलाकर भगाने के बाद किया था दुष्कर्म, पुलिस ने तीन दिन में पकड़ा – Ujjain News


उज्जैन जिले के महिदपुर में 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 18 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार रात 9 बजे कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने नाबालिग को तीन दिन के भीतर इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र के रिंगनोदिया गांव से ढूंढ निकाला। आरोपी को मंगलवार को महिदपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर को नाबालिग के परिवार वालों ने महिदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 16 साल की बेटी को कोई अज्ञात शख्स बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। नाबालिग और आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी सबूतों और जमीनी जानकारी के आधार पर लगातार कोशिशें कीं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सांवेर इलाके में है। इसके बाद टीम रिंगनोदिया गांव पहुंची और नाबालिग को आरोपी शुभमसिंह उर्फ अन्नु उर्फ सुभाषसिंह उर्फ सुभोधसिंह (पिता मांगूसिंह, पालक अर्जुनसिंह, निवासी लसूडिया मन्सूर) के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 64, 64(2)(एम), 87 और 127 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 भी जोड़ी गई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

Source link
#महदपर #म #नबलग #स #दषकरम #क #आरप #गरफतर #बहलफसलकर #भगन #क #बद #कय #थ #दषकरम #पलस #न #तन #दन #म #पकड #Ujjain #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *