महिला टी20 विश्व कप 2028:पाकिस्तान की मेजबानी में होंगे मुकाबले, क्या भारत के मैचों के लिए बदलेगा वेन्यू? – Pakistan To Host 2028 Women’s T20 World Cup, India’s Matches Could Be Played In Uae
“_id”:”6adb8de488a44d4ce402af3e”,”slug”:”pakistan-to-host-2028-women-s-t20-world-cup-india-s-matches-could-be-played-in-uae-2026-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महिला टी20 विश्व कप 2028: पाकिस्तान की मेजबानी में होंगे मुकाबले, क्या भारत के मैचों के लिए बदलेगा वेन्यू?”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
भारत बनाम पाकिस्तान – फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान 2028 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के सभी मुकाबलों की मेजबानी करने की कोशिश करेगा। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच लागू हाइब्रिड मॉडल के तहत भारतीय टीम के मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराए जा सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के दौरान भारत की भागीदारी वाले मुकाबलों को छोड़कर बाकी सभी मैच अपने देश में आयोजित करना चाहता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 12 टीमों वाला महिला टी20 विश्व कप सात सितंबर से एक अक्तूबर 2028 तक खेला जाएगा। पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मुख्य मेजबानी सौंपी गई है, लेकिन भारतीय टीम के मैचों के लिए वैकल्पिक स्थल को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।