आलीराजपुर के बोरी थाना क्षेत्र में बेवा महिला से गैंगरेप, डकैती और बर्बरता के विरोध में रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बोरी गांव और आसपास गांव वालों व युवाओं ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान ‘पीड़िता को न्याय दो’, ‘दोषियों को गिरफ्तार करो’ और ‘कड़ी
.
बता दें कि शुक्रवार रात 8 से 10 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इंदौर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। शनिवार को एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

घटना के विरोध में युवाओं ने बाइक रैली निकाली।

टीआई को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
8 किलो चांदी की तलाश में घर खोद डाला
बदमाशों को शक था कि महिला ने घर में 8 किलोग्राम चांदी छिपा रखी है। डरी-सहमी महिला ने अपने पास की 1 किलोग्राम चांदी उन्हें सौंप दी, लेकिन वे बाकी चांदी की मांग पर अड़े रहे। चांदी की तलाश में बदमाशों ने घर का सामान बिखेर दिया और भीतर तीन से चार जगह खुदाई की।
डॉक्टर बोले- प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर चोट
जिला अस्पताल के डॉक्टर अमित दलाल का कहना है कि पीड़ित के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोट है। आसपास के क्षेत्र में सूजन भी है। शरीर पर संघर्ष (जबरदस्ती) के संकेत भी हैं। इनमें हाथ, पैर और जांघों पर चोट के निशान शामिल हैं। पीड़ित के साथ गंभीर शारीरिक हिंसा हुई है। साथ ही, किसी कठोर लकड़ी का प्रयोग किया गया है।
बताया जाता है कि पुलिस ने महिला को देवर को पूछताछ के लिए बैठाया है।

जयस ने रोष जताया
आदिवासी संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने भी घटना पर रोष जताया है। संगठन ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा। जयस ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें-
आलीराजपुर जिले के बोरी क्षेत्र में शुक्रवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
Source link
#महल #स #गगरप #क #बद #बइक #रल #नगर #बद #करय #जयस #क #गसस #फट #डकटर #बल #परइवट #परट #पर #गभर #चट #नरभय #जस #बरबरत #alirajpur #News


