![]()
मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार, 26 अगस्त को भोपाल में दो अलग-अलग स्थानों से चल समारोह निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए नगरीय यातायात पुलिस ने पुराने और नए शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है। मंगलवारा क्षेत्र के चल समारोह के लिए दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक और अशोका गार्डन क्षेत्र के लिए दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के अनुसार यातायात बदला जाएगा। मंगलवारा क्षेत्र का चल समारोह दोपहर 2 बजे छावनी स्थित भारत टॉकीज से शुरू होगा। यह सेंट्रल लाइब्रेरी, इतवारा, इस्लामपुरा, बड़े मास्टर तिराहा, बुधवारा, इब्राहिमपुरा, मोती मस्जिद और पीरगेट होते हुए इमामी गेट चौराहे पर समाप्त होगा। जुलूस के दौरान भारत टॉकीज से सेंट्रल लाइब्रेरी-इतवारा और छावनी रोड-मंगलवारा थाना की ओर जाने वाले मार्ग, काली मंदिर तलैया से बुधवारा-कोतवाली-इब्राहिमपुरा की ओर जाने वाला रास्ता और मोती मस्जिद से बुधवारा की ओर जाने वाला मार्ग जरूरत के अनुसार डायवर्ट रहेगा। जुलूस मोती मस्जिद और पीरगेट पहुंचने पर संबंधित मार्गों पर भी यातायात परिवर्तित किया जाएगा। मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के साथ अनुमति प्राप्त वाहन और सिटी बसों का जुलूस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन रास्तों से निकल सकेंगे वाहन अशोका गार्डन का जुलूस जिंसी चौराहे पर होगा समाप्त यातायात पुलिस ने की अपील यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुलूस के दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यातायात से संबंधित किसी परेशानी की स्थिति में कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0755-2677340 पर संपर्क किया जा सकता है।
Source link
#मलदउननब #पर #भपल #म #द #जलस #मगलवर #और #अशक #गरडन #स #नकलग #चल #समरह #वहन #चलक #स #वकलपक #मरग #अपनन #क #अपल #Bhopal #News


