फिल्म राज में भूतनी मालती का किरदार निभाने वाली मालिनी शर्मा मिल गई हैं। इतने सालों में एक्ट्रेस इतनी बाद गई हैं कि आप पहचान भी नहीं पाओगे। जानिए मालिनी कहां मिली और अब क्या करती हैं।
साल 2002 में एक फिल्म आई थी राज। इस फिल्म में बिपाशा बसु और डिनो मोरिया ने लीड रोल निभाया था। लेकिन इस फिल्म में एक तीसरा किरदार भी था जो फिल्म के बाद इतना पॉपुलर हुआ कि लोग आज तक उसके बारे में बात करते हैं। फिल्म में मालती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालिनी शर्मा को लोग सालों से तलाश रहे हैं। 2000 के शुरुआती सालों के बाद उन्हें दोबारा नहीं देखा गया था। लेकिन अब उनसे जुड़ी ताजा खबर सामने आई है। मालिनी शर्मा भारत में ही रह रही हैं। वो लाइमलाइट से दूर अब ये काम करती हैं।
राज की हीरोइन मालिनी शर्मा मिल गई
सालों बाद मालिनी शर्मा से जुड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है एक्ट्रेस अब पुणे से दो घंटे की दूरी पर स्थित सह्याद्रि की पहाड़ियों में अपने बनाए आशियाने में रहती हैं। मालिनी ने एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया से दूर खुद को नेचर से जोड़े रखा। वो खेती करती हैं, फार्म में फल और सब्जियां उगाती और उन्हें बेचती हैं। एक्ट्रेस आजीविका के लिए एक फार्मस्टे भी चला रही हैं। यहां घूमने आने वाले लोगों को वो होस्ट करती हैं। खुद उन्हें खाना बनाकर खिलाती हैं। मालिनी का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। एक्ट्रेस अब पहले जैसी ग्लैमरस नहीं हैं, लेकिन सुकून और शांति में अपना जीवन बसर कर रही हैं। बाल जरूर सफेद हो गए हैं लेकिन नेचर की सुंदरता और रंगों की चमक उनके चेहरे पर नजर आ रही है।
मालिनी शर्मा का सोशल मीडिया अकाउंट
मालिनी शर्मा सोशल मीडिया पर भी हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने सेलेब्रिटी नाम से नहीं, बल्कि द स्लो लोकल के नाम से अकाउंट चला रही हैं। अपने सोशल मीडिया पेज पर एक्ट्रेस खुद वीडियोज बनाती हैं और उसमें नजर आती हैं।वीडियोज में उन्हें खेती, हरियालीम नेचर से जुड़ी चीजों के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। वहीं ऐसी भी खबर है कि मालिनी ने दूसरी शादी कर ली है। दरअसल, एक्ट्रेस के एक वीडियो पर एक यूजर ने बताया कि वो मुस्लिम है लेकिन उनका बड़ा फैन है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि वो भी आधी मुस्लिम है क्योंकि उसने एक पठान से शादी की है। एक्ट्रेस ने अपने फैन को ये भी बताया कि वो और उनके पूर्व पति एक्टर प्रियांशु चैटर्जी अब संपर्क में नहीं हैं।
राज के बाद हो गई थीं गायब
बता दें, फिल्म राज में नजर आने से पहले मालिनी को मीका सिंह के पॉपुलर म्यूजिक वीडियो ‘सावन में लग गई आग’ में देखा गया था। इसके बाद वो कई और म्यूजिक वीडियोज में नजर आई। एक्ट्रेस ने एक टीवी शो भी किया था। फिर साल 2002 में आई फिल्म राज में उनके छोटे रोल ने छाप छोड़ दी। मालिनी ने एक्टर प्रियांशु चैटर्जी से शादी की थी। लेकिन कुछ ही साल में दोनों का रिश्ता बिगड़ गया। दोनों ने साल 2001 में तलाक किया। मालिनी को फिल्म राज के कुछ समय बाद तक स्पॉट किया गया, लेकिन उसके बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गई और अब पहाड़ियों, जंगल के बीच रहती हैं।


