![]()
अशोकनगर में गुर्जर क्षत्रिय समाज ने रविवार को गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पुरानी कृषि उपज मंडी से शुरू होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। यहां समाज के लोगों ने तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्वालियर के चिरवाई नाके पर लगी गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के चारों ओर लगे टीन को हटाने की मांग की गई। समाज ने प्रतिमा स्थल को व्यवस्थित और सम्मानजनक रूप देने की मांग रखी। समाज ने सितंबर 2023 में ग्वालियर में हुए गुर्जर आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और केस वापस लेने की मांग भी की। अशोकनगर में दो प्रतिमाएं लगाने की मांग ज्ञापन में अशोकनगर शहर में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। इसके अलावा बंगला चौराहे पर बिजोलिया किसान आंदोलन के जनक विजय सिंह पथिक उर्फ भूप सिंह गुर्जर की प्रतिमा लगाने की मांग रखी गई। समाज की ओर से कहा गया कि दोनों व्यक्तित्वों के योगदान को देखते हुए उनकी प्रतिमाएं स्थापित की जानी चाहिए। इन संगठनों ने सौंपा ज्ञापन ज्ञापन राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति अशोकनगर और अन्य संगठनों की ओर से सौंपा गया। इस दौरान समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के बाहर अपनी मांगें रखीं।
Source link
#महर #भज #जयत #पर #अशकनगर #म #नकल #शभयतर #तहसलदर #क #क #नम #जञपन #दय #परतम #सथल #सधर #समत #मग #Ashoknagar #News


