मुंबई में प्रिंस विलियम ने चलाई इलेक्ट्रिक ऑटो:केट मिडलटन ने लिया सवारी का आनंद; सी लिंक पर दिखा शाही अंदाज – Prince William Drives Electric Auto In Mumbai, Kate Middleton Enjoys Ride Near Sea Link

मुंबई में प्रिंस विलियम ने चलाई इलेक्ट्रिक ऑटो:केट मिडलटन ने लिया सवारी का आनंद; सी लिंक पर दिखा शाही अंदाज – Prince William Drives Electric Auto In Mumbai, Kate Middleton Enjoys Ride Near Sea Link

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार, 17 नवंबर को मुंबई दौरे के दूसरे दिन शाही जोड़े का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दोनों ने अर्थशॉट प्राइज 2026 के 15 फाइनलिस्ट से मुलाकात की। इस दौरान प्रिंस विलियम खुद इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते नजर आए, जबकि केट मिडलटन पीछे बैठकर सवारी का आनंद लेती दिखीं।

यह खास ऑटो राइड बांद्रा-वर्ली सी लिंक के खूबसूरत नजारे के बीच हुई। जिस इलेक्ट्रिक ऑटो में दोनों ने सफर किया, उसे महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने तैयार किया है। कंपनी भारत की उन दो फाइनलिस्ट में शामिल है, जिन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में उनके काम के लिए अर्थशॉट पुरस्कार के लिए चुना गया है।

मुंबई में प्रिंस विलियम ने चलाई इलेक्ट्रिक ऑटो:केट मिडलटन ने लिया सवारी का आनंद; सी लिंक पर दिखा शाही अंदाज – Prince William Drives Electric Auto In Mumbai, Kate Middleton Enjoys Ride Near Sea Link


सफेद पैंटसूट में दिखीं केट मिडलटन

मुंबई में अपनी इस मुलाकात के दौरान केट मिडलटन बेहद सादगी भरे और आकर्षक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने आइवरी व्हाइट रंग का पैंटसूट पहना था। उनके ब्लेजर में खास डिजाइन वाले कंधे, लैपल कॉलर और कमर पर फिटिंग थी। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का वी-नेक टॉप और वाइड लेग ट्राउजर पहना।

केट ने अपने लुक को हल्के सोने के पेंडेंट और आकर्षक ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। उन्होंने बाल खुले रखे थे और हल्का मेकअप किया था। उनका पूरा लुक बेहद सादा होने के साथ ही शाही अंदाज वाला था।


हल्के नीले ब्लेजर में दिखे प्रिंस विलियम

वहीं, प्रिंस विलियम भी मुंबई के मौसम के हिसाब से हल्के और आरामदायक कपड़ों में नजर आए। उन्होंने सफेद शर्ट के ऊपर हल्के नीले रंग का पिनस्ट्राइप ब्लेजर पहना था। शर्ट का कॉलर खुला रखा था, जिससे उनका लुक थोड़ा कैजुअल नजर आया। इसके साथ उन्होंने गहरे नीले रंग की ट्राउजर और भूरे रंग के जूते पहने थे। शाही जोड़े का यह अंदाज उनके मुंबई दौरे की खास तस्वीरों में शामिल हो गया।

क्या है अर्थशॉट प्राइज?

अर्थशॉट प्राइज पर्यावरण संरक्षण और जलवायु से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों में शामिल है। इसके तहत पर्यावरण से जुड़े नए और प्रभावी समाधानों को प्रोत्साहित किया जाता है। मुंबई में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने 2026 के 15 फाइनलिस्ट से मुलाकात कर उनके काम के बारे में जाना।

प्रिंस विलियम और केट के साथ सचिन तेंदुलकर 

इससे पहले सोमवार को प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन के साथ सचिन तेंदुलकर मुंबई की गलियों में नजर आए थे। इस दौरान इन्होंने गली क्रिकेट का लुत्फ उठाया और साथ में कुल्हड़ चाय भी पी। वहीं, प्रिंस विलियम और केट ने बच्चों के साथ बातचीत की और स्थानीय म्यूजिशियन ने उनका मनोरंजन भी किया। पढ़ें खबर…

Source link
#मबई #म #परस #वलयम #न #चलई #इलकटरक #ऑटकट #मडलटन #न #लय #सवर #क #आनद #स #लक #पर #दख #शह #अदज #Prince #William #Drives #Electric #Auto #Mumbai #Kate #Middleton #Enjoys #Ride #Sea #Link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *