मुंबई में लड़के-लड़की से मारपीट:वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिगों पर केस दर्ज, जुवेनाइल बोर्ड में होंगे पेश – Case Registered Against Minors After Video Goes Viral; They Will Be Produced Before The Juvenile Board.

मुंबई में लड़के-लड़की से मारपीट:वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिगों पर केस दर्ज, जुवेनाइल बोर्ड में होंगे पेश – Case Registered Against Minors After Video Goes Viral; They Will Be Produced Before The Juvenile Board.

Case registered against minors after video goes viral; they will be produced before the Juvenile Board.

मुंबई में लड़के-लड़की से मारपीट
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के कुर्ला इलाके में फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पीछे स्थित प्रमोद महाजन गार्डन के पास एक लड़के और लड़की से मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी और पुलिस से सवाल पूछे जा रहे थे। इसी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों की पहचान कर केस दर्ज किया।


डीसीपी ने क्या बताया? 

डीसीपी ज्ञानेश शिंदे के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। जांच के बाद सभी 8 नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेशी

चूंकि इस मामले में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें सामान्य आरोपियों की तरह अदालत में पेश नहीं किया जाएगा। पुलिस ने इन्हें कानून का उल्लंघन करने वाले नाबालिग की श्रेणी में रखा है और अब किशोर न्याय कानून के तहत सभी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

Source link
#मबई #म #लडकलडक #स #मरपटवडय #वयरल #हन #क #बद #नबलग #पर #कस #दरज #जवनइल #बरड #म #हग #पश #Case #Registered #Minors #Video #Viral #Produced #Juvenile #Board

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *