![]()
मुंबई में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों के शव मिले। दरअसल मुंबई में सोमवार को कई लोकल ट्रेनें 10 घंटै तक तक फंसी रहीं और यात्रियों को ट्रैक पर चलना पड़ा। इसके बाद शाम को ट्रैक पर शव मिले। मुंबई के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में यह दिक्कत सुबह 10.00 बजे कांजुरमार्ग स्टेशन के पास लगी आग की वजह से हुई। इसके बाद विखरोली-ठाणे लाइन पर सिग्नलिंग सिस्टम खराब हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक घाटकोपर-विक्रोली सेक्शन पर दो लोग मृत मिले, दोनों को राजावाड़ी हॉस्पिटल भेजा गया है। भांडुप में भी ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, मृतक पटरियां पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पटरियों पर चलते यात्री, तस्वीरें… 24 सिग्नल पर असर, 6 लाइनों पर ट्रेनें बंद रहीं सिग्नलिंग सिस्टम फेल होने के कारण मेन लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं कई घंटों तक पूरी तरह ठप रहीं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांजुरमार्ग स्टेशन पर रिले रूम में आग लगने से सिग्नलिंग सिस्टम फेल हो गया था, वहां सभी चार लोकल लाइनों पर सर्विस बंद। हालांकि शाम तक सेवाएं बहाल कर दी गईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कांजुरमार्ग में सिग्नलिंग हट में आग लगने से कांजुरमार्ग और भांडुप स्टेशनों के बीच सभी छह लाइनों पर लगभग 24 सिग्नल प्रभावित हुए थे। मुंबई की लाइफ लाइन हैं लोकल ट्रेन सेंट्रल रेलवे की मेनलाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों के समय-सारणी और लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा। यह मेनलाइन दक्षिण मुंबई को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के ठाणे और रायगढ़ जिलों के दूर-दराज के इलाकों से जोड़ती है। सेंट्रल रेलवे की मेनलाइन दक्षिण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) को ठाणे जिले के कल्याण से जोड़ती है। कल्याण में यह रूट दो हिस्सों में बंट जाता है – एक हिस्सा ठाणे में कसारा की ओर जाता है, और दूसरा रायगढ़ जिले में खोपोली की ओर।
Source link
#मबई #लकल #घट #ठप #टरक #पर #मल #शवयतरय #क #पटरय #पर #चलन #पड #वखरलठण #लइन #पर #सगनल #ससटम #खरब #थ
_m.webp)

