गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत दर्शकों से ‘जय श्री महाकाल’ का जयघोष करवाकर की। उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, देखो, यह महाकाल की धरती है और हमें यहां आने से कोई नहीं रोक सकता।
_m.webp)
HighLights
- ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष के साथ शुरू किया इंदौर कॉन्सर्ट
- बोले- मुझे इंदौर आने से रोकने के लिए कई कोशिशें की गईं
- राहत इंदौरी का शेर पढ़ बोले- किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने रविवार को इंदौर में आयोजित अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मंच से बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इंदौर में प्रस्तुति देने से रोकने के लिए कई कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों से किया वादा निभाया और बिना किसी डर के शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मशहूर शायर राहत इंदौरी का प्रसिद्ध शेर “किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है” भी सुनाया।
‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष के साथ शुरू किया कॉन्सर्ट
42 वर्षीय गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत दर्शकों से ‘जय श्री महाकाल’ का जयघोष करवाकर की। उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, “देखो, यह महाकाल की धरती है और हमें यहां आने से कोई नहीं रोक सकता। हम न पहले डरे थे और न आज डरे हैं। और आपके डरने का तो सवाल ही कहां उठता है? आपकी ही ताकत हमें आज यहां लेकर आई है।”
विरोध और पाबंदियों के बावजूद निभाया प्रशंसकों से किया वादा
दिलजीत ने दावा किया कि इंदौर आने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने का फैसला किया। उन्होंने मंच से कहा, “हालांकि मुझे यहां आने से रोकने की कई कोशिशें की गईं, फिर भी मैं आया। एक बार जब मैं किसी से कह देता हूं कि मैं आऊंगा, तो कभी पीछे नहीं हटता। तमाम पाबंदियों के बावजूद आज मैं यहां खड़ा हूं।”
राहत इंदौरी की मशहूर गजल के सुनाए शेर
कॉन्सर्ट के दौरान दोसांझ ने इंदौर के दिवंगत प्रसिद्ध उर्दू शायर राहत इंदौरी की एक मशहूर गजल के कुछ शेर भी पढ़े। उन्होंने सुनाया- “अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है… सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।” गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर के महापौर कार्यालय, तीन बैंकों और तीन निजी स्कूलों को ईमेल भेजकर दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी दी गई थी। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इन संदेशों को प्रथम दृष्टया फर्जी करार दिया था।
Source link
#मझ #रकन #क #हई #कशश #कस #क #बप #क #हदसतन #थड #ह #इदर #कनसरट #म #दलजत #दसझ #क #बड #बयन #Video


