मुरैना के सराय छोला में 500 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट:  एक जेसीबी और दो लोडर की से की नष्ट, पुलिस, वन विभाग और एसएएफ की संयुक्त कार्रवाई – Morena News

सराय छोला थाना क्षेत्र में अवैध भंडारण की गई रेत की करीब 500 ट्रॉली नष्ट को गई है जिसकी बाजारू कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है।यह कार्यवाही पुलिस वन विभाग और एसएएफ की टीम के द्वारा सयुक्त रूप से की गई।सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चंबल अभ्यारण क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के निर्देश प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को दिए गए है। 10 लाख की रेत नष्ट सराय छोला थाना क्षेत्र के मृग पुरा इलाके में अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही करने वन विभाग, पुलिस, और एस ए एफ की टीम संयुक्त रूप से पहुंची और एक जेसीबी , दो लोडर की मदद से भंडारण किया गया रेत को नष्ट किया गया।कुल 500 ट्रॉली रेत भंडारण को नष्ट किया गया जिसकी बाजारू कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है।जिले भर में लगातार पिछले एक माह से अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही कर उसे नष्ट किया गया है । अवैध रेत पर सख्ती एसपी धर्मराज मीणा के अनुसार सभी थाना प्रभारियों को रेत पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए है अब चाहे वह भंडारण हो या उत्खनन। चंबल नदी से रेत उत्खनन पूर्णतः बंद है बस अब छुपे रेत को ढूंढकर नष्ट कर रहे है। यह वह रेत है जिसे ग्रामीणों ने अन्यत्र स्थान पर छुपा लिया है। ऐसे लोगों को पहचान कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

Source link
#मरन #क #सरय #छल #म #टरल #अवध #रत #नषट #एक #जसब #और #द #लडर #क #स #क #नषट #पलस #वन #वभग #और #एसएएफ #क #सयकत #कररवई #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *