मेट्रो की टीम ने मापा कंपन, मानक से कम मिली तीव्रता, स्टेशन निर्माण के दौरान रहवासियों ने किया था विरोध

मेट्रो की टीम ने मापा कंपन, मानक से कम मिली तीव्रता, स्टेशन निर्माण के दौरान रहवासियों ने किया था विरोध

छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के बाद शनिवार को मेट्रो प्रबंधन टीम ने इस इमारत पर कंपन मापा। मेट्रो क…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 12:15:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 12:15:14 PM (IST)

मेट्रो की टीम ने मापा कंपन, मानक से कम मिली तीव्रता, स्टेशन निर्माण के दौरान रहवासियों ने किया था विरोध
कॉम्पलेक्स की छत पर पहुंचे अधिकारी और रहवासी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मेट्रो के अधिकारी कॉम्प्लेक्स की छत पर सुबह आठ पहुंचे और रहवासियों को भी बुलाया गया
  2. छत पर सेंसर लगाया गया और उसी दौरान मेट्रो प्रोजेक्ट की पाइलिंग मशीन से काम शुरु करवाया गया
  3. इस दौरान कॉम्प्लेक्स की छत पर रखी गई मशीन में 0.1 से 0.5 मिलीग्राम प्रति सेकेंड तीव्रता दर्ज की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के बाद शनिवार को मेट्रो प्रबंधन टीम ने इस इमारत पर कंपन मापा। मेट्रो के अधिकारी कॉम्प्लेक्स की छत पर सुबह आठ पहुंचे और रहवासियों को भी बुलाया गया।

छत पर सेंसर लगाया गया और उसी दौरान मेट्रो प्रोजेक्ट की पाइलिंग मशीन से काम शुरु करवाया गया। इस दौरान कॉम्प्लेक्स छत पर रखी गई मशीन में 0.1 से 0.5 मिलीग्राम प्रति सेकेंड तीव्रता दर्ज की गई। मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान कंपन की अधिकतम तीव्रता 5.0 मिलीग्राम प्रति सेकेंड निर्धारित है। इस वजह से यहां की इमारत में कंपन तीव्रता से कम ही मिला है।

अब कॉम्प्लेक्स में कमरा किराए ले कंपन व ध्वनि की निगरानी करेगा प्रबंधन

मेट्रो प्रबंधन द्वारा अब महंत कांप्लेक्स में एक कमरा किराए पर लेकर उसमें ध्वनि व कंपन की तीव्रता नापने वाले उपकरण लगाएगा। इसके माध्यम से निर्माण कार्य के दौरान कंपन व इमारत पर पड़ने वाले प्रभाव को नापा जाएगा। इस कक्ष में मेट्रो प्रबंधन अपना एक साइट आफिस भी बनाएगा। जिसमें मेट्रो की टीम काम करेगी।

रहवासी बोले कंपन मानक में, लेकिन ध्वनि की तीव्रता है परेशानी का कारण

शनिवार को मेट्रो के अधिकारियों के साथ रहवासियों ने भी महंत कांप्लेक्स पर मशीन से कंपन की तीव्रता आंकलन को देखा। रहवासी हिमांशु शास्त्री ने बताया कि उन्होंने भी प्रत्यक्ष रुप से अन्य रहवासियों व अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर वाइब्रेशन की जांच का निरीक्षण किया।

Source link
#मटर #क #टम #न #मप #कपन #मनक #स #कम #मल #तवरत #सटशन #नरमण #क #दरन #रहवसय #न #कय #थ #वरध

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *