प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मेट्रो में सफर किया था। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में मौजूद लोगों से बातचीत की और उन्हें जन्माष्टमी की बधाई दी। बच्चों से भी उन्होंने पढ़ाई और किताबों को लेकर बात की। पीएम मोदी ने आज अपने एक्स अकाउंट पर इस यात्रा का वीडियो साझा किया, जिसमें बच्चों के साथ उनकी बातचीत के कई खास पल दिखाई दिए।
बच्चे ने पीएम मोदी को क्यों किया धन्यवाद
मेट्रो में एक बच्चे ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह उनसे एक बात कहना चाहता है। बच्चे ने कहा कि आज पांच सितंबर है और देश शिक्षक दिवस मना रहा है। उसने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने समय में भारत के छात्रों को प्रेरित किया था। बच्चे ने कहा कि आज देश के पास प्रधानमंत्री मोदी हैं, जो पूरे भारत को प्रेरित करते हैं। इसके लिए उसने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
Metro moments…
Conversations during last evening’s journey to SRCC and back. pic.twitter.com/GHIuPqYAKI
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2026
पीएम मोदी के कान में बच्चे ने क्या कहा?
बातचीत के दौरान बच्चा प्रधानमंत्री के करीब गया और उनके कान में कुछ कहा। बच्चे ने कहा, ‘मैं आपके जैसा बनना चाहता हूं।’ बच्चे की यह बात सुनकर पीएम मोदी मुस्कुराए और उससे तुरंत हाथ मिलाया। इतना ही नहीं इसके बाद प्रधानमंत्री ने बच्चे से कहा, ‘सचमुच में, पक्का प्रॉमिस।’

बच्चों को पीएम मोदी ने किताबों को लेकर क्या सलाह दी?
- पीएम मोदी ने मेट्रो में मौजूद छात्रों से पूछा कि क्या वे किताबें पढ़ते हैं। बच्चों ने जवाब दिया कि वे किताबें पढ़ते हैं।
- इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या वे पाठ्यक्रम यानी सेलेबस के अलावा भी कोई किताब पढ़ते हैं।
- एक बच्चे ने बताया कि वह सेलेबस के अलावा नॉवेल पढ़ता है। इस पर पीएम मोदी ने बच्चों से आत्मकथा और जीवनी पढ़ने की कोशिश करने को कहा।
पीएम मोदी ने किन लोगों की जीवनी पढ़ने की बात कही?
प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि वे किसी की भी जीवनी पढ़ सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी खिलाड़ी की जीवनी पढ़ी जा सकती है, किसी वरिष्ठ कलाकार की जीवनी पढ़ी जा सकती है या किसी वैज्ञानिक के बारे में पढ़ा जा सकता है। उनका जोर इस बात पर था कि बच्चों को पाठ्यक्रम की किताबों के अलावा भी अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों के जीवन और अनुभवों को पढ़ना चाहिए।
चंदौली की छात्रा से पीएम मोदी ने क्या कहा?
इसी बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री की बात चंदौली की रहने वाली एक छात्रा से भी हुई। छात्रा ने बताया कि वह चंदौली की रहने वाली है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि वह भी बगल में काशी के रहने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने छात्रा से पूछा कि काशी के लोग खुश हैं और वहां अच्छा काम हो रहा है या नहीं। पीएम मोदी की मेट्रो यात्रा के वीडियो में बच्चों के साथ हुई यह बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है।
Source link
#मटर #म #सफरपएम #मद #क #कन #म #बचच #न #कय #कह #ज #परधनमतर #मसकरए #और #मलय #हथ #दख #वडय #Modi #Metro #Ride #Child #Whisper #Narendra #Modi #Watch #Viral #Video

