लॉकअप के आज के एपिसोड में आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना वाले एपिसोड की बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि गौरव उनका परिवार नहीं है। वो उनका एक्स है। उन्हें ज्यादा अच्छा लगता अगर उनके मम्मी-पापा या कुत्ता आता है।
लॉकअप में आज के एपिसोड में विजिटर्स डे था। आज धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा धूपर पहुंचीं। पत्नी को देखकर धीरज धूपर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए। धीरज की पत्नी के जाने के बाद श्रेया कालरा इस बार में बात कर रही थीं कि कैसे आकांक्षा के लिए गौरव और धीरज के लिए उनकी पत्नी आईं। अब उन्हें चाहिए की उनका बॉयफ्रेंड भी आ जाए। इस पर आकांक्षा ने कहा- गौरव की जगह अगर उनके मम्मी-पापा या उनका कुत्ता आता तो उन्हें ज्यादा अच्छा लगता।
श्रेया कालरा की इच्छा- लॉकअप में आए उनका बॉयफ्रेंड
धीरज की पत्नी विन्नी के जाने के बाद श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला साथ में बैठे होते हैं कि तभी श्रेया आकांक्षा से कहती हैं कि तेरे घर से भी कोई आ गया। धीरज की भी पत्नी आ गई। अब मुझे चाहिए मेरा बॉयफ्रेंड भी आए।
आकांक्षा चमोला बोलीं- मेरा कुत्ता ही आ जाता
श्रेया कालरा की बात सुनकर आकांक्षा चमोला कहती हैं- मेरा तो एक्स था…हंस तो रहा है वरुण कि तेरी फैमिली कहां आई, तेरा तो स्ट्रेंजर आया। इसके बाद आकांक्षा ने कहा, “सही में यार, उससे अच्छा परिवार में से कोई आता तो बेहतर होता। मुझे मेरा कम्फर्ट चाहिए था। ये मेरे से ज्यादा उसके लिए था। मुझे ज्यादा अच्छा लगता अगर मेरी मम्मी या पापा आते। या मेरा कुत्ता ही आ जाता।”
अपूर्वा ने जीरो करवाया कंटेस्टेंट्स का खर्चा-पानी
बता दें, आज के एपिसोड में घर में श्रेया कालरा और अपूर्वा मखीजा के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली। वहीं, घरवालों का खर्चा-पानी भी जीरो हो गया। दरअसल, अपूर्वा ने कहा कि अब वो घरवालों से लड़कर थक गई हैं। अब वो मेकर्स से लड़ाई करेंगी। इसके बाद वो सभी जेल कंटेस्टेंट्स को इस बात के लिए मना लेती हैं कि वो लोग रात में सेल में से गद्दे-तकिए निकालकर बाहर ही सोएंगे। सेल से गद्दे या तकिया निकालना मना है। कंटेस्टेंट्स की इस हरकत पर मेकर्स ने उनका खर्चा पानी जीरो कर दिया। अब कंटेस्टेंस्ट्स के लिए इस हफ्ते के बचे हुए दिन कैसे होने वाले हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।
वाइल्ड कार्ड बनकर नहीं आई हैं अपूर्वा मखीजा
जेल कंटेस्टेंट्स को बताया गया है कि अपूर्वा मखीजा एक वाइल्ड कार्ड बनकर आई हैं, लेकिन आज के एपिसोड में फराह खान ने बताया कि वो वाइल्ड कार्ट एंट्री नहीं हैं। वो एक इन्फॉर्मेंट होंगी। अब देखना होगा कि कंटेस्टेंट्स को जब ये सच पता चलेगा तो उनका क्या रिएक्शन होगा?



