श्वेता तिवारी हाल ही में मुबई में ‘मेरे कृष्ण’ प्ले देखने पहुंची थीं, जिसमें सौरभ राज जैन ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। शो के बाद श्वेता ने स्टोरी शेयर कर अपना अनुभव साझा किया। साथ ही उन्होंने सौरभ की जमकर तारीफ भी की।
स्टोरी शेयर कर लिखा नोट
श्वेता ने स्टोरी में लिखा- ‘कल मैंने ‘मेरे कृष्ण’ का शो देखा। इतना अद्भुत। ऐसा लगा जैसे सब कुछ साक्षात मेरी आंखों के सामने हो रहा हो। हर सीन, हर भावना, हर किरदार इतना जीवंत था कि कुछ पल के लिए लगा ही नहीं कि मैं एक शो देख रही हूं।
हर एक कलाकार अपने किरदार के प्रति इतना समर्पित था। परफॉर्मेंस, लेखन, संवाद, निर्देशन, संगीत, कॉस्ट्यूम्स, सेट्स… सब कुछ बहुत खूबसूरती से एक साथ आया। मेकर्स, राइटर्स, डायरेक्टर्स और पूरी टीम को दिल से बधाई, जिन्होंने इतनी सच्चाई और समर्पण के साथ कुछ बनाया।

Source link
#मर #कषण #पल #दखन #पहच #शवत #तवर #सशल #मडय #पर #शयर #कय #अनभव #सरभ #जन #क #तरफ #क #बध #पल #Shweta #Tiwari #Praises #Saurabh #Raj #Jain #Watching #Mere #Krishna #Play #Mumbai

