खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का एक निश्चित स्वामी ग्रह होता है, और जब यह ग्रह कमजोर, पीड़ित या दूषित अवस्था में होता है, तो जीवन में धन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां घर करने लगती हैं। लेकिन इसका समाधान भी शास्त्रों में मौजूद है। कुछ सरल और पारंपरिक उपायों को अपनाकर अपनी राशि के स्वामी ग्रह को मजबूत किया जा सकता है, जिससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं हर राशि के लिए ऐसे ही खास उपाय, जो खाली होती तिजोरी को फिर से भरने में मददगार साबित हो सकते हैं।

2 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
– फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि चक्र की पहली राशि मेष का स्वामी ग्रह मंगल है। अगर आमदनी रुकी हुई महसूस हो रही है, तो रोज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाने की आदत डालें। इसके साथ ही भगवान लक्ष्मीनारायण को गुड़ से बनी खीर का भोग अर्पित करें, इससे आर्थिक संकट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।
मंत्र जाप: “ॐ हनुमते नमः” और “ॐ भौं भौमाय नमः” — इनके नियमित जाप से मंगल ग्रह मजबूत होकर धन लाभ के रास्ते खोलता है।

3 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
– फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सुख-सुविधा और वैभव के कारक शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी हैं। धन की कमी से परेशान लोगों को हर शुक्रवार सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए और मां लक्ष्मी को कमल या लाल गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए।
मंत्र जाप: “ॐ महालक्ष्म्यै नमः” और “ॐ शुं शुक्राय नमः”नियमित जाप से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आय के नए साधन बनते हैं।

4 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
– फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध ग्रह इस राशि के स्वामी माने जाते हैं। अगर पैसा हाथ में टिकता नहीं और बार-बार खर्च हो जाता है, तो तिजोरी में एक दक्षिणावर्ती शंख रखें। कर्ज से राहत पाने के लिए भगवान गणेश को हल्दी की माला अर्पित करें।
मंत्र जाप: “ॐ क्लीं ऐं सः” और “ॐ बुं बुधाय नमः” स्फटिक की माला से यह जाप करने से बुध ग्रह बलवान होता है और धन स्थिरता आती है।

5 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
– फोटो : amar ujala
कर्क राशि
चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं। धन को टिकाए रखने के लिए हर दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाना भी लाभकारी माना जाता है।
मंत्र जाप: “ॐ नमः शिवाय” और “ॐ सों सोमाय नमः” के जाप से मन को शांति मिलती है और धन संबंधी उलझनें सुलझती हैं।
Source link
#महनत #क #बवजद #नह #भर #रह #जब #अपन #रश #क #अनसर #आजमए #य #करगर #उपय #दर #हग #आरथक #तग #Money #Astrology #Remedies #Weak #Planets #Blocking #Income #Fix #Zodiac #Sign


