‘मैं खुद अपराधी था, अब केले बेच रहा हूं’, Harsh Gujral की बात सुन हंस पड़े CM Yogi

‘मैं खुद अपराधी था, अब केले बेच रहा हूं’, Harsh Gujral की बात सुन हंस पड़े CM Yogi


Harsh Gujral CM Yogi Adityanath Lucknow: कॉमेडी करने वाले हर्ष गुजराल (Harsh Gujral) अपने मजाकिया अंदाज से अक्सर लोगों को हंसाते हैं. इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के सामने ऐसा किस्सा सुनाया कि मंच पर मौजूद लोग हंसने लगे. हर्ष ने लखनऊ (Lucknow) में केले बेचने वाले एक दुकानदार से हुई बातचीत का जिक्र किया. उनके इस किस्से में अपराध को लेकर ऐसा जवाब आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. अब हर्ष और सीएम योगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

‘मैं खुद अपराधी था, अब केले बेच रहा हूं’, Harsh Gujral की बात सुन हंस पड़े CM Yogi
हर्ष गुजराल का किस्सा सुन CM योगी हंस पड़े

केले वाले से क्राइम पर पूछा सवाल

आपको बता दें कि हर्ष गुजराल ने अपनी पिछली लखनऊ यात्रा का किस्सा सुनाते हुए बताया कि वह शहर में घूम रहे थे. इसी दौरान उन्होंने केले बेचने वाले एक दुकानदार से पूछा कि वहां अपराध का क्या हाल है. दुकानदार ने जवाब दिया कि अपराध बिल्कुल खत्म है. जब हर्ष ने उससे पूछा कि उसे यह बात कैसे पता, तो दुकानदार ने कहा, ‘भैया, मैं खुद अपराधी था. अब केले बेच रहा हूं.’

ये भी पढ़ें: Mahesh Bhatt संग Farhana Bhatt की फोटो वायरल, क्या Bollywood में होने वाली है एंट्री?

ऐसे में दुकानदार के इस जवाब को हर्ष ने अपने मजाकिया अंदाज में मंच पर सुनाया. उनकी बात सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. हर्ष ने इस पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के यूथ आइकन के सम्मान से नवाजा गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर यह हल्का-फुल्का पल उनके लिए खास रहा.

View on Instagram

Lucknow के कार्यक्रम में मिला सम्मान

यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित ‘TOI यूथ आइकॉन्स समिट एंड अवॉर्ड्स- यूपी चैप्टर’ का था. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई जाने-माने लोग शामिल हुए. हर्ष गुजराल अपने चुटीले अंदाज और रोजमर्रा की घटनाओं को मजेदार तरीके से सुनाने के लिए पहचाने जाते हैं.

image.png

हालांकि, उनके कुछ मजाक पहले भी विवादों में रहे हैं. अक्टूबर 2026 में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के फिनाले के दौरान अभिनेता गौरव खन्ना की निजी जिंदगी पर की गई टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना हुई थी. हाल ही में महाराष्ट्र साइबर सेल ने हर्ष और कॉमेडियन मधुर विरली को कथित अश्लील जोक्स के मामले में समन भी भेजा था. इस मामले में जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: अचानक Fahad को देखते ही बेकाबू हुआ Swara Bhasker का प्यार, रोते-रोते करने लगीं किस

The post ‘मैं खुद अपराधी था, अब केले बेच रहा हूं’, Harsh Gujral की बात सुन हंस पड़े CM Yogi appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *