गार्मी की 26 जनवरी 2013 में मैस्कॉट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, तब वह तीन साल की थी।
चिकित्सा लापरवाही और नियमों की अनदेखी के एक गंभीर मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर सिंगल बेंच ने लश्कर (कम्पू रोड) स्थित मैस्कॉट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की याचिका खारिज कर दी है।
.
जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा अस्पताल का पंजीयन (लाइसेंस) निरस्त करने के आदेश को पूरी तरह वैध ठहराया है। इस फैसले के साथ ही कोर्ट ने वर्ष 2015 से अस्पताल को मिली अंतरिम राहत (स्टे) को भी समाप्त कर दिया है।
अपीलीय प्राधिकारी द्वारा सीएमएचओ के आदेश को बरकरार रखने के निर्णय पर भी हाईकोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। अब मैस्कॉट हॉस्पिटल पर फिर से लाइसेंस रद्द होने की तलवार लटक गई है।
ढाई साल की मासूम की मौत से जुड़ा है विवाद
मामला वर्ष 2013 में तीन साल की बच्ची गार्गी मनोज उपाध्याय के इलाज और उसकी मौत से जुड़ा है। 25 जनवरी 2013 को गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू (PICU) में भर्ती कराया था, जहां अगले दिन तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।

आरटीआई से खुला लापरवाही का खेल
गार्गी के पिता मनोज उपाध्याय ने आरटीआई के जरिए अस्पताल के दस्तावेज निकलवाए और 9 मार्च 2015 को कलेक्टर से शिकायत की। इसमें खुलासा हुआ कि आईसीयू में योग्य एमबीबीएस डॉक्टर के बजाय अयोग्य कर्मचारियों शैलेंद्र साहू और अवधेश दिवाकर को ड्यूटी डॉक्टर तैनात किया था।
दस्तावेजों ने खोली पोल, खुद को डॉक्टर बताकर किए साइन
अस्पताल के ही रिकॉर्ड्स में सामने आया कि बीएचएमएस (BHMS) के फेल छात्र शैलेंद्र साहू और नर्सिंग असिस्टेंट अवधेश दिवाकर ने ड्यूटी डॉक्टर बनकर बच्ची की जांच की, डायग्नोसिस लिखा और दवाइयों के साथ ब्लड ट्रांसफ्यूजन तक तय किया। इतना ही नहीं, मौत के बाद शैलेंद्र साहू ने खुद को मेडिकल ऑफिसर बताते हुए डेथ सर्टिफिकेट और डिस्चार्ज शीट पर हस्ताक्षर भी किए थे।
गार्गी को निमोनिया की शिकायत थी
परिवादी मनोज उपाध्याय एडवोकेट की 3 वर्षीय बेटी कुमारी गार्गी को 25 जनवरी 2013 को मेहरा बाल चिकित्सालय अनुपम नगर में डॉक्टर डीडी शर्मा द्वारा रेफर किया था। गार्गी को निमोनिया की शिकायत थी। मेहरा बाल चिकित्सालय में डॉक्टर आरके मेहरा अस्पताल के संचालक थे।
डॉ. अंशुल मेहरा बच्चों के डॉक्टर की हैसियत से कार्य करते थे। डॉ अंशुल मेहरा स्वयं को एमडी पीडियाट्रिशियन यूएसए की एमडी डिग्री होना बताते हुए ग्वालियर में मरीजों का इलाज करते थे। बेबी गार्गी का इलाज भी एमडी पीडियाट्रिशियन यूएसए बताते हुए किया था।
बेबी गार्गी को निमोनिया होते हुए भी मेहरा हॉस्पिटल में 1 घंटे के भीतर 500 एमएल नॉरमल सलाइन की बोतल चढ़ा दी थी और स्वास्थ्य बिगड़ने पर भी आईवी फ्लूड दिया जाता रहा। इससे बेबी गार्गी के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा। तब डॉ अंशुल मेहरा ने भर्ती करने के 3 घंटे बाद वेंटिलेटर की आवश्यकता बताते हुए मैस्कॉट हॉस्पिटल रेफर कर दिया था।
मैस्कॉट हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टर करते रहे इलाज
मैस्कॉट हॉस्पिटल सिंधी कॉलोनी कंपू ग्वालियर के मालिक आलोक अग्रवाल थे। अस्पताल अधीक्षक के रूप में डॉक्टर सीमा शिवहरे व पीडियाट्रिशियन के रूप में डॉक्टर मनोज बंसल कार्य करते थे।
मैस्कॉट हॉस्पिटल में बेबी गार्गी को पीआईसीयू में भर्ती किया था मैस्कॉट हॉस्पिटल के आईसीयू में बीएचएमएस के फेल छात्र शैलेन्द्र साहू एवं अवधेश दिवाकर ड्यूटी डॉक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे।
शैलेंद्र साहू एवं अवधेश दिवाकर को ड्यूटी डॉक्टर के रूप में सेवाएं ली गई थी। जबकि उक्त लोग होम्योपैथी कॉलेज में पढ़ रहे थे। शैलेंद्र साहू 3 वर्ष से लगातार होम्योपैथी में फेल हो रहा था और मैंस्कॉट हॉस्पिटल में आईसीयू में ड्यूटी डॉक्टर का कार्य कर रहा था। इनके गलत इलाज के चलते मासूम की मौत हो गई थी।
Source link
#मसकट #हसपटल #क #लइसस #रदद #हग #हईकरट #न #सल #परन #सट #हटय #BHMS #फल #छतर #न #कय #थ #मसम #क #इलज #Gwalior #News


