मैहर में अर्जुन लकड़ी से भरा ट्रक जब्त:  चेकिंग में वन विभाग की कार्रवाई; चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं – Maihar News

मैहर में अर्जुन लकड़ी से भरा ट्रक जब्त: चेकिंग में वन विभाग की कार्रवाई; चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं – Maihar News

मैहर में अर्जुन लकड़ी से भरा ट्रक जब्त:  चेकिंग में वन विभाग की कार्रवाई; चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं – Maihar News


मैहर में वन विभाग ने अवैध वन उपज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को रामगढ़-ओबरा मुख्य मार्ग पर अर्जुन प्रजाति की लकड़ी से लदा एक टाटा ट्रक जब्त किया गया। कार्रवाई वन विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान की गई। इसमें बीट प्रभारी भीषमपुर, परिक्षेत्र सहायक अमरपाटन और वन परिक्षेत्र अमरपाटन के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। संदेह के आधार पर ट्रक को रोका गया और चालक दिनेश यादव (पिता किशोरीलाल, निवासी कैशालपुर, जिला सतना) से लकड़ी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए। हालांकि, चालक कोई आवश्यक अनुमति पत्र या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। विभाग ने ट्रक और लकड़ी को जब्त किया इसके बाद वन विभाग की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक और उसमें लदी अर्जुन प्रजाति की लकड़ी को जब्त कर लिया। जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह लकड़ी कटहा गांव से अमरपाटन ला रहा था। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जब्त वाहन और वन उपज को फिलहाल विभागीय अभिरक्षा में रखा गया है। रेंजर प्रफुल त्रिपाठी ने जानकारी दी कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#महर #म #अरजन #लकड #स #भर #टरक #जबत #चकग #म #वन #वभग #क #कररवई #चलक #क #पस #वध #दसतवज #नह #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *