मैहर में टैक्टर पलटने से दो घायल:  सामने आए शख्स को बचाने में हुआ हादसा, मदद करने पहुंचे स्थानीय लोग – Maihar News

मैहर में टैक्टर पलटने से दो घायल: सामने आए शख्स को बचाने में हुआ हादसा, मदद करने पहुंचे स्थानीय लोग – Maihar News

मैहर में टैक्टर पलटने से दो घायल:  सामने आए शख्स को बचाने में हुआ हादसा, मदद करने पहुंचे स्थानीय लोग – Maihar News


मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र के जरमोहरा गांव में मंगलवार सुबह एक खाद से भरा ट्रैक्टर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सतना जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, भटगंवा गांव के आनंद केवट (पिता रामलखन केवट) और उमेश दाहिया ट्रैक्टर में खाद भरकर खेत जा रहे थे। जरमोहरा के पास अचानक एक व्यक्ति सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को ट्रैक्टर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह सामने आए व्यक्ति को बचाने के दौरान ट्रैक्टर का बेकाबू होना बताया जा रहा है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Source link
#महर #म #टकटर #पलटन #स #द #घयल #समन #आए #शखस #क #बचन #म #हआ #हदस #मदद #करन #पहच #सथनय #लग #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *