मैहर में सड़क के बीच बिजली का खंभा:  ग्रामीण बोले-एंबुलेंस तक नहीं निकल पाता; कई साल से रास्ता बाधित – Maihar News

मैहर में सड़क के बीच बिजली का खंभा: ग्रामीण बोले-एंबुलेंस तक नहीं निकल पाता; कई साल से रास्ता बाधित – Maihar News

मैहर में सड़क के बीच बिजली का खंभा:  ग्रामीण बोले-एंबुलेंस तक नहीं निकल पाता; कई साल से रास्ता बाधित – Maihar News


मैहर जिले के नादन गांव की नादन बस्ती (तलहान टोला) में विकास कार्यों की बड़ी खामी सामने आई है। यहां सीसी सड़क बनने के बावजूद सड़क के ठीक बीचों-बीच एक बिजली का खंभा पिछले कई वर्षों से खड़ा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। यह खंभा बिना बिजली के तारों के और बिना किसी उपयोग के कई सालों से मार्ग अवरुद्ध कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क तो बन गई, लेकिन इस अनुपयोगी खंभे को हटाने की किसी ने सुध नहीं ली। चारपहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत इसकी वजह से गांव के लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है, जबकि बड़े वाहन इस रास्ते से बिल्कुल नहीं गुजर पाते। ग्रामीणों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में, जैसे किसी की तबीयत खराब होने पर, एंबुलेंस को भी बस्ती तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिससे गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। ग्राम पंचायत नादन के सचिव मनोज तिवारी ने इस समस्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तलहान टोला में सीसी रोड के बीच यह खंभा कई वर्षों से लगा है। सचिव ने स्वीकार किया कि खंभा गलत स्थान पर है और मार्ग अवरुद्ध कर रहा है, इसलिए इसे जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए।

Source link
#महर #म #सडक #क #बच #बजल #क #खभ #गरमण #बलएबलस #तक #नह #नकल #पत #कई #सल #स #रसत #बधत #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *