मैहर में NH-30 पर बस-ट्रक की टक्कर, 12 यात्री घायल:  5 गंभीर, रीवा से नागपुर जा रही थी बस; सवारी उतारते समय ट्रक ने टक्कर मारी – Maihar News

मैहर में NH-30 पर बस-ट्रक की टक्कर, 12 यात्री घायल: 5 गंभीर, रीवा से नागपुर जा रही थी बस; सवारी उतारते समय ट्रक ने टक्कर मारी – Maihar News

मैहर में NH-30 पर बस-ट्रक की टक्कर, 12 यात्री घायल:  5 गंभीर, रीवा से नागपुर जा रही थी बस; सवारी उतारते समय ट्रक ने टक्कर मारी – Maihar News


मैहर जिले के अमरपाटन में नेशनल हाईवे-30 पर रीवा से नागपुर जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। हादसा ग्राम पड़हा के पास सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ। सवारी उतारते वक्त हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, यात्री बस ग्राम पड़हा के पास बस से उतरने वाले यात्रियों को उतारने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस से उतर रहे यात्री और ट्रक चालक दोनों इसकी चपेट में आ गए। घायलों में 5 की स्थिति गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी हादसे की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह पारस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया। घायलों में मऊगंज, रीवा, मैहर और पड़हा के स्थानीय निवासी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की टक्कर मारने वाला ट्रक चालक विजय प्रताप (निवासी मिर्जापुर, गुजरात मार्ग) भी हादसे में घायल हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया। यह लोग हुए घायल

Source link
#महर #म #NH30 #पर #बसटरक #क #टककर #यतर #घयल #गभर #रव #स #नगपर #ज #रह #थ #बस #सवर #उतरत #समय #टरक #न #टककर #मर #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *