मोदी ने बालेन को पिता की पुरानी तस्वीर गिफ्ट की:गुजरात में पढ़ाई के दौरान खिंची थी फोटो; पिछले साल उनका निधन हो गया था

मोदी ने बालेन को पिता की पुरानी तस्वीर गिफ्ट की:गुजरात में पढ़ाई के दौरान खिंची थी फोटो; पिछले साल उनका निधन हो गया था

मोदी ने बालेन को पिता की पुरानी तस्वीर गिफ्ट की:गुजरात में पढ़ाई के दौरान खिंची थी फोटो; पिछले साल उनका निधन हो गया था


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को उनके पिता डॉ. राम नारायण शाह की एक पुरानी तस्वीर गिफ्ट की। यह फोटो गुजरात के जामनगर में उनकी पढ़ाई के दिनों की है। डॉ. राम नारायण शाह ने गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। पिछले साल 77 साल की उम्र में काठमांडू के सिविल अस्पताल में उनका निधन हो गया था। इसके अलावा PM मोदी ने बालेन शाह को वाराणसी का गंगाजल, बनारसी ब्रोकेड का स्टोल और रामायण की पूरी कहानी दिखाती कलमकारी पेंटिंग भी भेंट की। बनारसी स्टोल को पारंपरिक गुजराती साडेली डिब्बे में रखा गया था। बालेन शाह के पिता जमींदारों के परिवार से थे डॉ. राम नारायण शाह का जन्म 1948 में नेपाल के महोत्तरी जिले के एकदारा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम मुनी लाल शाह था। वे इलाके के बड़े जमीन मालिक और प्रभावशाली लोगों में गिने जाते थे। अल जजीरा के मुताबिक, राम नारायण शाह का परिवार खेती और स्थानीय समुदाय से जुड़ा हुआ था। उन्होंने आयुर्वेद को अपना करियर चुना। बेहतर पढ़ाई के लिए वे भारत आए और गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। यहां उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। यह संस्थान अब इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद के नाम से जाना जाता है। यह आयुर्वेद की पढ़ाई और रिसर्च के बड़े संस्थानों में शामिल है। नेपाल लौटकर सरकारी नौकरी की भारत में पढ़ाई पूरी करने के बाद राम नारायण शाह 1980 के दशक की शुरुआत में नेपाल लौट आए। वे अपने परिवार के साथ काठमांडू में रहने लगे। यहां उन्होंने सरकारी आयुर्वेद डॉक्टर के तौर पर काम शुरू किया। उन्हें ‘सिंह दरबार वैद्यखाना’ में नियुक्त किया गया। यह नेपाल के सबसे पुराने सरकारी संस्थानों में से एक है, जहां आयुर्वेदिक दवाएं बनाई और बांटी जाती हैं। शुरुआत में इस संस्थान में शाही परिवार के लिए दवाएं तैयार की जाती थीं। बाद में आम लोगों को भी यहां से दवाएं मिलने लगीं। राम नारायण शाह ने कई दशक तक नेपाल की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में काम किया। 2001 से 2005 के बीच वे सिंह दरबार वैद्यखाना के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे। इस दौरान उन्होंने संस्थान में आयुर्वेदिक दवाएं बनाने और उन्हें आम लोगों तक पहुंचाने का काम संभाला। उनका पूरा करियर नेपाल में आयुर्वेदिक इलाज को बचाए रखने और आगे बढ़ाने से जुड़ा रहा। उस समय देश में आधुनिक इलाज का चलन भी तेजी से बढ़ रहा था। डॉ. राम आखिरी समय तक अपने गांव से जुड़े रहे काठमांडू में कई साल रहने और काम करने के बावजूद राम नारायण शाह अपने पुश्तैनी गांव एकदारा से जुड़े रहे। वे समय-समय पर गांव जाते थे और वहां के लोगों की मदद करते थे। द राइजिंग नेपाल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने गांव में हर हफ्ते लगने वाले बाजार के लिए जमीन दान भी किया था। इसके अलावा उन्होंने गांव के एक मंदिर की देखरेख में भी मदद की थी। पिता के निधन के बाद राजनीति में आगे बढ़े बालेन बालेन शाह राजनीति में आने से पहले काठमांडू के मशहूर रैपर थे। उनके गानों में भ्रष्टाचार, नेताओं की मनमानी, राजनीतिक व्यवस्था की खामियों और आम लोगों की परेशानियों का जिक्र होता था। बालेन ने 2022 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने काठमांडू मेयर का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा और जीत हासिल की। 2025 में नेपाल में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं का समर्थन किया। इसके बाद दिसंबर 2025 में वे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाया। 2026 के आम चुनाव में जीत के बाद वे नेपाल के प्रधानमंत्री बने। इस तरह एक रैपर के तौर पर भ्रष्टाचार और व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले बालेन शाह ने संगीत से राजनीति तक का सफर तय किया और देश के सर्वोच्च कार्यकारी पद तक पहुंचे।

Source link
#मद #न #बलन #क #पत #क #परन #तसवर #गफट #कगजरत #म #पढई #क #दरन #खच #थ #फट #पछल #सल #उनक #नधन #ह #गय #थ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *