‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने पर राजकुमार राव का इशारा, बोले- ‘आप उस दबाव को कभी नहीं समझ सकते’

‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने पर राजकुमार राव का इशारा, बोले- ‘आप उस दबाव को कभी नहीं समझ सकते’


बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के एक डिलीटेड कमेंट के बाद उनके गाना ‘मोदी है’ में शामिल होने को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. राव ने हिंट दिया है कि उन पर अन्य कलाकारों के साथ ‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने का हिस्सा बनने के लिए दबाव था. आखिर क्या था वह कमेंट और राव का जवाब? आइए समझते हैं पूरी बात.

Rajkummar Rao’s Instagram Viral Comment : राजकुमार राव का डिलीटेड कमेंट वायरल

स्त्री एक्टर राजकुमार राव का डिलीटेड कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने कहा कि वह कभी अपनी आत्मा से समझौता नहीं कर सकते. उन्होंने यह भी लिखा कि किसी एक गाने से यह तय नहीं होता कि वह कौन हैं, किन चीजों का समर्थन करते हैं या जीवन में उनकी क्या सोच और विचारधारा है. राव ने कहा कि बाहर से लोग उस दबाव को नहीं समझ सकते, जिसका वह सामना कर रहे थे.

उन्होंने आगे लिखा कि वह सही चीजों और उन विचारों का समर्थन करते हैं, जो लोगों को इंसान के तौर पर एक-दूसरे से जोड़ते हैं. उनके मुताबिक, जब उनका जमीर साफ है और वह पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं, तो बाकी चीजें उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखतीं.  उन्होंने उस पोस्ट में यह भी कहा कि जो लोग उन्हें निजी तौर पर जानते हैं, वे उनकी असली सोच और व्यक्तित्व से परिचित हैं.  

Image

अंत में उन्होंने कहा कि, उम्मीद जताई कि वह भविष्य में फिर से उस व्यक्ति का सम्मान हासिल कर सकेंगे, जो उनसे नाराज है. उन्होंने उसके लिए जीवन में सफलता और खुशी की कामना करते हुए पोस्ट को एन्ड किया.

What was the Comment: क्या था इंस्टाग्राम यूजर का कमेंट?

राजकुमार राव पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कमेंट किया कि  “भाई, मैं तुम्हारी बहुत इज्जत करता था… लेकिन एक प्रोपेगैंडा गाने की वजह से तुमने वह इज्जत खो दी. मैं तुम्हारी कोई भी फिल्म नहीं छोड़ता, कभी सोचा भी नहीं था कि तुम इतनी आसानी से बिक जाओगे; तुम्हें तो कलाकारों की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना था… पर तुमने तो कुछ और ही किया”

Image

इस पर राजकुमार राव ने रिप्लाई करते हुए लिखा था, जो की उन्होंने थोड़े देर बाद डिलीट कर दिया था, “आप उस दबाव को कभी नहीं समझ सकते.” 

इस लाइन के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद वह ‘मोदी है तो मुमकिन हैं’ गाने में शामिल होने को लेकर किसी तरह के दबाव की बात कर रहे हैं. हालांकि, राव ने न तो अपने कमेंट में इस बात को साफ किया और न ही यह सीधे तौर पर कहा कि उन्हें गाने में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था. कमेंट डिलीट करने से पहले भी उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी.

Rajkumar Rao Supported CJP Protest: राजकुमार राव ने किया सीजेपी प्रोटेस्ट को सपोर्ट 

राजकुमार राव ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए कहा कि सभी लोग शांति बनाए रखें और बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश का विकास एक निष्पक्ष और भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है.

उन्होंने छात्रों और अधिकारियों दोनों से अपील की कि वे आपसी टकराव से बचें और एक-दूसरे की बात समझने के लिए संवेदनशीलता और बातचीत का रास्ता अपनाएं.

View on Instagram

राव ने कहा आगे कहा  कि अगर युवाओं को लगता है कि उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है, तो समाज को उनकी चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि हर व्यक्ति की बात को सम्मान और निष्पक्षता के साथ सुना जाना चाहिए. साथ ही, उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा स्थिति को और खराब करती है और समाधान तक पहुंचने में बाधा बनती है। ऐसे समय में शांति, संवाद और समझदारी से काम लेना सबसे जरूरी है.

Modi Hai To Mumkin Hai Song: क्या है मोदी है तो मुमकिन है गाने में 

‘मोदी है तो मुमकिन है’ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक अत्यंत लोकप्रिय चुनावी अभियान गीत और नारा है, जिसे मुख्य रूप से 2019 के आम चुनावों के दौरान लॉन्च किया गया था. इस गाने में विक्रांत मैसी, अरशद वारसी, राजकुमार राव और कई जाने माने हस्तियां थे.

Image

चुनावी रैलियों से लेकर डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक इस गीत को व्यापक पहचान मिली, जिससे यह न केवल एक कैंपेन सॉन्ग बना, बल्कि भारतीय राजनीति का एक चर्चित स्लोगन भी बन गया.

 यह भी पढ़े: सौरव गांगुली बन छाए Rajkummar Rao, ‘दादा’ के सेट से लीक हुआ फर्स्ट लुक





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *