मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप, देह व्यापार कराया:चंडीगढ़ में फ्रेंडशिप की; इनकार पर हाथ-पैर बांधकर पीटा, मोमबत्ती से जलाया

मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप, देह व्यापार कराया:चंडीगढ़ में फ्रेंडशिप की; इनकार पर हाथ-पैर बांधकर पीटा, मोमबत्ती से जलाया

मोहाली में विदेशी युवती से गैंगरेप, देह व्यापार कराया:चंडीगढ़ में फ्रेंडशिप की; इनकार पर हाथ-पैर बांधकर पीटा, मोमबत्ती से जलाया


युगांडा से मेडिकल वीजा पर आई युवती से चंडीगढ़ में 3 युवकों ने फ्रेंडशिप की। इसके बाद उसे रहने के लिए अपने साथ मोहाली ले गए। वहां लस्सी में निकोटिन का नशा पिलाकर उसका गैंगरेप किया। यही नहीं, उससे देह व्यापार तक कराने लगे। उसने विरोध किया तो हाथ-पैर बांधकर उसे पीटा गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब युवती को कुछ दिन पहले लुधियाना की एक समाज सेवी संस्था के पास लाया गया। युवती का आरोप है कि उसके दुख दूर करने के नाम पर उसके प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों में मोमबत्ती पिघलाकर गर्म मोम डाला गया। एक फ्रेंड के जरिए युवती ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद खरड़ की एक महिला ने दिलेरी दिखाते हुए न केवल आरोपियों का ठिकाना ढूंढा बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी कराया। मगर, वे थाने से भाग निकले। पुलिस ने पहले युवती को अनफिट करार दिया तो आरोपियों को जमानत मिल गई, लेकिन खरड़ की महिला ने पीछा नहीं छोड़ा। उसने फिर पैरवी की। युवती के कोर्ट में बयान कराए, जिसके बाद जज ने युवती की हालत देखी तो तुरंत मेडिकल कराने का आदेश दिया। कोर्ट ने तीनों की जमानत रद्द की। तब पुलिस ने तीनों को दोबारा गिरफ्तार किया। युवती का अब लुधियाना में इलाज चल रहा है। पहले जानिए, युवती के साथ क्या हुआ… गैंगरेप करने वाले कैसे पकड़े गए.. टी-शर्ट नंबर, एयरटेल कर्मी, फिर कैसे पकड़े गए आरोपी… थॉमस खुद को बताता था क्रिस्ट
आरोपी थॉमस खुद को क्रिस्ट यानि बाबा बताता था। उसने पीड़िता को कहा था कि वो उसके दुखों को दूर कर देगा। पीड़िता ने उसे बताया था कि उसकी बहन भी परेशान है। जिस पर आरोपी ने कहा कि वो उसे भी ठीक कर देगा। आरोपी ने उसे ठीक करने के लिए कई पैंतरे अपनाए। लड़की का कहना है कि आरोपी मोमबत्ती पिघलाकर उसके प्राइवेट पार्ट से लेकर शरीर के अलग अलग अंगों पर डालता था। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक आरोपी थॉमस के वीजा की अवधि भी खत्म हो चुकी है। लाइबेरिया की अंबेसी ही नहीं
खरड़ की महिला का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई और वो अब जेल में हैं। कोर्ट में उनके केस की सुनवाई हो रही है। उनका कहना है कि आरोपी लाइबेरिया से हैं और उस देश की भारत में एंबेसी ही नहीं है। ऐसे में उनके केस की पैरवी करने वाला कोई भी नहीं है। उन्होंने बताया कि उसके पेरेंट्स अब चीन में स्थित लाइबेरिया की एंबेसी के संपर्क में है। वहीं से ही पेरेंट्स की आरोपियों से बातचीत हो सकेगी।

Source link
#महल #म #वदश #यवत #स #गगरप #दह #वयपर #करयचडगढ #म #फरडशप #क #इनकर #पर #हथपर #बधकर #पट #ममबतत #स #जलय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *