मौसमः दिन में धूप और रात में ठंडक, जल्द शुरू होगा बारिश का दौर, देखें कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

मौसमः दिन में धूप और रात में ठंडक, जल्द शुरू होगा बारिश का दौर, देखें कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

मौसमः दिन में धूप और रात में ठंडक, जल्द शुरू होगा बारिश का दौर, देखें कल इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?

इंदौर में दिन में तेज गर्मी। फोटो- जयेश मालवीय
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। रात के समय जहां ठंडक बढ़ रही है और पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, वहीं दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस बार करवा चौथ पर प्रदेश में चांद के दीदार में बाधा आ सकती है। 29 अक्टूबर को पूरे मध्य प्रदेश में आंधी, गरज-चमक, बादल और बारिश का अनुमान जताया गया है। मंगलवार से ही बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जिससे इंदौर में उमस और धूप का असर बढ़ सकता है। वहीं मंगलवार को इंदौर का एक्यूआई 122 दर्ज किया गया। 


बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन और तूफान का असर

मौसम में आ रहे इस बदलाव का मुख्य कारण पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में अवदाब (डिप्रेशन) का सक्रिय होना है। यह सिस्टम आने वाले समय में और तीव्र होकर डीप डिप्रेशन में बदलेगा। मौसम चक्र के अनुसार 26 अक्टूबर को चक्रवातीय तूफान और 27-28 अक्टूबर तक भीषण चक्रवातीय तूफान का रूप ले सकता है। इस कारण राज्य के पूर्वी हिस्से के 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून की विदाई के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश में इस तरह का मौसम अलर्ट जारी हुआ है।

दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर

मौसम प्रणाली में बदलाव से पहले इंदौर में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है। सोमवार को इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। वहीं रविवार रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। तापमान के इस बड़े अंतर के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लगभग 1 सप्ताह के बाद दिन के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का प्रभाव अधिक बढ़ेगा।

 

Source link
#मसम #दन #म #धप #और #रत #म #ठडक #जलद #शर #हग #बरश #क #दर #दख #कल #इदर #क #मसम #कस #रहग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *