शहर में बीते पांच दिनों ने शहरवासियों को दोपहर में गर्मी सता रही है। बीते पांच दिनों से पारा 35 डिग्री से अधिक बना हुआ है। हालांकि अल सुबह व रात में ग…और पढ़ें

HighLights
- शहर में बीते पांच दिनों ने शहरवासियों को दोपहर में गर्मी सता रही है
- बीते पांच दिनों से पारा 35 डिग्री से अधिक बना हुआ है
- सुबह व रात में हल्की ठंड का अहसास लोगों को होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहर में बीते पांच दिनों ने शहरवासियों को दोपहर में गर्मी सता रही है। बीते पांच दिनों से पारा 35 डिग्री से अधिक बना हुआ है। हालांकि अल सुबह व रात में गर्मी से राहत है।
दोपहर में धूप की तीव्रता रहेगी
रविवार को आसमान साफ रहा और दोपहर में निकली धूप ने शहरवासियों को गर्मी का अहसास करवाया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार सुबह व रात में हल्की ठंड का अहसास लोगों को होगा। वहीं दोपहर में धूप की तीव्रता रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
घरों में पंखे, कूलर व एसी चलाना पड़ रहे हैं
अभी स्थिति यह है कि दिन के समय भी लोगों को घरों में पंखे, कूलर व एसी चलाना पड़ रहे है। भोपाल स्थित मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून विदा हो चुका है और द्रोणिका भी नहीं है।
यह स्थिति अगले 10 से 15 दिनों तक रहेगी
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण अभी इंदौर में बादल नहीं छा रहे हैं। इस वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह स्थिति अगले 10 से 15 दिनों तक रहेगी। इसके बाद राते बड़ी होने से ठंड का असर बढ़ेगा और दिन में गर्मी का अहसास कम होगा।
रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। वह न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। गर्मी और उमस के चलते लोग हलाकान हो रहे हैं।
Source link
#मसम #इदर #म #पच #दन #स #डगर #स #ऊपर #बन #हआ #ह #पर #दन #म #ह #रह #गरम #क #अहसस


