Toxic Bold Scenes: सोशल मीडिया पर कुछ लोग सिद्धार्थ मल्होत्रा को ट्रोल कर रहे हैं। एक्टर की ये ट्रोलिंग इस वजह से हो रही है क्योंकि हाल ही में रिलीज हुई टॉक्सिक में यश और कियारा आडवाणी के कुछ बोल्ड सीन्स हैं।
यश की टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक सेक्शन फिल्म में दिखाए गए कियारा आडवाणी और यश के बोल्ड सीन्स को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहा था। अब इन ट्रोल्स ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
सिद्धार्थ के वीडियो पर लोग कर रहे घटिया कमेंट्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो विज्ञापन शेयर किया है। इस विज्ञापन वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कियारा आडवाणी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- तेरी बीवी यश के साथ है, देख ले। वहीं, एक यूजर ने यश और कियारा का एक GIF कमेंट सेक्शन में पोस्ट किया है। इस GIF के नीचे एक यूजर ने लिखा- चिंता नहीं करना है सिड भाई, ये एआई (नहीं है)। एक ने कहा- भाई तू ऐसी कमाई का क्या करेगा। कुछ यूजर्स ने कमेंट में लाइन क्रॉस करते हुए लिखा- कुछ दिन में दोनों का तलाक पक्का होगा।
तबाही गाने के रिलीज के बाद भी ट्रोल हुई थीं कियारा आडवाणी
बता दें, यश की टॉक्सिक में कुछ सीन्स हैं जहां यश और कियारा को बोल्ड सीन्स किए हैं। फिल्म का गाना तबाही जब रिलीज हुआ था, उस गाने में भी यश और कियारा के कुछ बोल्ड सीन्स थे। बोल्ड सीन्स को देखते हुए उस वक्त भी लोगों ने कियारा को ट्रोल किया था।
बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई यश की टॉक्सिक
यश की टॉक्सिक की बात करें तो जिस तरह की इस फिल्म की हवा थी, फिल्म उस तरह की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर नहीं दे पाई है।पहले दिन फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। ऐसे में सबको लगा था कि यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन ही भारी गिरावट देखने को मिली थी। आज भी फिल्म कोई खास कमाई नहीं कर पाई है।
सोशल मीडिया यूजर्स की फिल्म टॉक्सिक को लेकर क्या है राय?
सोशल मीडिया पर आए रिव्यूज के मुताबिक, फिल्म में यश की प्रेजेंस तो कमाल है लेकिन फिल्म की कहानी काफी कमजोर है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यश की फिल्म को मिसोजिनिस्ट बताया है। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसी एक्ट्रेसेस नजर आई हैं।


