‘यह मुश्किल है…’, भूमि पेडनेकर असम बाढ़ प्रभावितों के लिए आगे आईं, पोस्ट साझा कर वॉलंटियर्स को सराहा – Bhumi Pednekkar Steps Forward For Assam Flood Victims Praises Volunteers In Social Media Post

‘यह मुश्किल है…’, भूमि पेडनेकर असम बाढ़ प्रभावितों के लिए आगे आईं, पोस्ट साझा कर वॉलंटियर्स को सराहा – Bhumi Pednekkar Steps Forward For Assam Flood Victims Praises Volunteers In Social Media Post


शुक्रवार को भूमि पेडनेकर असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची थीं। उन्होंने वहां पहुंचकर राहत सामग्री लोगों को बांटी। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए इस काम में लगे वाॅलंटियर्स की तारीफ की। साथ ही फैंस से असम बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए दान देने की अपील की। 

मदद करने वालों लोगों को किया सलाम 


अपने इंस्टाग्राम पेज पर बाढ़ प्रभावितों की मदद करते हुए एक वीडियो भूमि पेडनेकर ने पोस्ट किया है। इसके अलावा एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई है, जिसमें उनकी गाड़ी बाढ़ वाले पानी में चल रही है। इस पोस्ट के साथ वह लिखती हैं, ‘यह मुश्किल है। आपको इसे अनुभव करना होगा, जिससे आप समझ सकें कि इसका असर कितना गहरा है। मैं एडमिनिस्ट्रेशन और सभी वॉलंटियर्स को सलाम करती हूं क्योंकि वह बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद 24 घंटे काम कर रहे हैं।’  

View this post on Instagram

A post shared by Bharat Disaster Relief Foundation (BDRF) (@bdrf_official)

इस संस्था के साथ भूमि ने किया राहत कार्य 


भूमि पेडनेकर के साथ इस मुहिम में भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन के वॉलंटियर भी शामिल थे। यह संस्था जुलाई के आखिर से शिवसागर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रही है। यह संस्था प्रभावित समुदायों को भोजन, जरूरी सामान और दूसरी जरूरी सहायता पहुंचा रही है। साथ ही रिकवरी और पुनर्वास के काम में भी मदद कर रही है। 





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *