बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अब इस फिल्म की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं और वहां पटना साहिब गुरुद्वारे में जाकर प्रार्थना की। इस दौरान अभिनेत्री ने शहर में अपने फैंस से भी मुलाकात की।
यामी का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
पटना पहुंचने पर फैंस ने ढोल के साथ गर्मजोशी से यामी गौतम का स्वागत किया। इसके बाद एक्ट्रेस पटना साहिब गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेने पहुंचीं।



