यूएस ओपन:मुचोवा और मेंसिक ने जीता यूएस ओपन मिश्रित युगल का खिताब, फाइनल में बेनसिच-कोबोली की जोड़ी को हराया – Jakub Mensik And Karolina Muchova Won Mixed Doubles Title At Us Open Match Highlights And Result

यूएस ओपन:मुचोवा और मेंसिक ने जीता यूएस ओपन मिश्रित युगल का खिताब, फाइनल में बेनसिच-कोबोली की जोड़ी को हराया – Jakub Mensik And Karolina Muchova Won Mixed Doubles Title At Us Open Match Highlights And Result

कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक ने बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली को 6-3, 1-6, 10-6 से हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीत लिया। चेक गणराज्य की जोड़ी ने दो दिन की इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन दोनों मुकाबले मैच टाईब्रेक में जीते। मेंसिक की तेज सर्विस और नेट पर शानदार खेल ने इस जोड़ी की जीत में अहम भूमिका निभाई।


टाईब्रेक में मिली जीत

मेंसिक ने ऐस के साथ फाइनल का अंत किया। इस जोड़ी को 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। सेमीफाइनल में भी मुचोवा और मेंसिक हार के करीब पहुंच गए थे लेकिन दो मैच प्वाइंट बचाने के बाद उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर मीरा आंद्रीवा और आंद्रे रुबलेव को 5-4, 3-5, 11-9 से शिकस्त दी। फाइनल टूर्नामेंट का एकमात्र मुकाबला था जो सामान्य टेनिस मैच जैसा खेला गया। इसमें सेट छह गेम के थे और छह-छह की बराबरी पर टाईब्रेक हुआ। शुरुआती तीन दौर में सेट चार गेम के थे और चार-चार की बराबरी पर टाईब्रेक खेला गया था।

बेनसिच और कोबोली ने पहले सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स की पति-पत्नी की जोड़ी को 4-5, 4-1, 10-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Source link
#यएस #ओपनमचव #और #मसक #न #जत #यएस #ओपन #मशरत #यगल #क #खतब #फइनल #म #बनसचकबल #क #जड #क #हरय #Jakub #Mensik #Karolina #Muchova #Won #Mixed #Doubles #Title #Open #Match #Highlights #Result

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *