यूट्यूब का नया नियम: क्या अब वीडियो प्ले होते ही बढ़ जाएगा आपका व्यू?, जानिए 24 अगस्त से हाेने वाले बड़े बदलाव – Youtube Changes View Count Rules, Videos Get View As Soon As Start Playing

यूट्यूब का नया नियम: क्या अब वीडियो प्ले होते ही बढ़ जाएगा आपका व्यू?, जानिए 24 अगस्त से हाेने वाले बड़े बदलाव – Youtube Changes View Count Rules, Videos Get View As Soon As Start Playing

सार

YouTube views update:

यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी ने कहा है कि अब आप किसी वीडियो का व्यू तब गिन सकेंगे, जब वीडियो प्ले होना शुरू हो जाएगा। यानी यह नया नियम टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स की तर्ज पर लाया जा रहा है, लेकिन क्या इससे क्रिएटर्स की कमाई पर असर पड़ेगा? यहां जानिए सबकुछ

YouTube Changes View Count Rules, Videos Get View as Soon as Start Playing
प्रतीकात्मक तस्वीर – फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

YouTube view count new rules:

यूट्यूब के अनुसार 24 अगस्त 2026 से वह अपने प्लेटफॉर्म पर व्यूज मापने के तरीके को बदलने जा रहा है। अब जैसे ही कोई यूजर वीडियो या लाइव ब्रॉडकास्ट प्ले करेगा, तुरंत उसके व्यू काउंट में इजाफा हो जाएगा। पहले यह कहा जाता था कि यूजर जब कम से कम 30 सेकंड तक वीडियो देखेगा, तभी एक व्यू काउंट होगा। लेकिन नए अपडेट में लॉन्ग-फॉर्म वीडियो (VOD), लाइव स्ट्रीम्स और शॉर्ट्स तीनों फॉर्मैट्स पर समान रूप से लागू होगा।

Reason Behind Update: क्यों किया गया यह बदलाव?

  • मीट्रिक कन्फ्यूजन को खत्म करना:पहले शॉर्ट्स, लाइव स्ट्रीम और नॉर्मल वीडियो के लिए व्यू गिनने के अलग-अलग पैमाने थे।
  • क्रिएटर्स को सही एक्सपोजर देना: टिकटॉक और इंस्टाग्राम भी वीडियो शुरू होते ही व्यू काउंट करते हैं। सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक समान मानक होने से क्रिएटर्स और ब्रांड पार्टनर्स आसानी से अपनी पहुंच का आकलन कर सकेंगे।

YouTube engaged views: एंगेज्ड व्यूज क्या है ?

यूट्यूब पब्लिक व्यू काउंट (जो वीडियो के नीचे दिखता है) में तेजी से बढ़ोतरी करेगा, लेकिन क्रिएटर्स के लिए ओरिजिनल व्यू डेटा खत्म नहीं होगा। यह यूट्यूब एनालिटिक्स में अब पुराना मीट्रिक व्यूज के नाम से उपलब्ध होगा। इससे क्रिएटर्स यह देख सकेंगे कि असल में कितने दर्शकों ने वीडियो में दिलचस्पी दिखाई और उसे आगे देखना जारी रखा।

क्या क्रिएटर्स की कमाई और मॉनेटाइजेशन पर असर पड़ेगा?

  • कमाई का आधार:यूट्यूब पर क्रिएटर्स की कमाई एंगेज्ड वॉच आवर्स और एंगेज्ड शॉर्ट व्यूज पर ही आधारित रहेगी।
  • YPP एलिजिबिलिटी: ना ही मॉनेटाइजेशन थ्रेशोल्ड में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। लेकिन यहां पर एक बात ध्यान दें कि वाईपीपी की पात्रता शर्तों को अब आधिकारिक तौर पर क्वालिफाइड शॉर्ट व्यूज और क्वालिफाइड वॉच आवर्स कहा जाएगा।

यूट्यूब का यह नया व्यू-काउंटिंग सिस्टम 24 अगस्त 2024 से लागू किया जाएगा। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर सामान्य वीडियो और और लाइव कंटेंट के व्यूज देखने के तरीके में बदलाव नजर आएगा।

Source link
#यटयब #क #नय #नयम #कय #अब #वडय #पल #हत #ह #बढ #जएग #आपक #वय #जनए #अगसत #स #हन #वल #बड #बदलव #Youtube #View #Count #Rules #Videos #View #Start #Playing

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *