यूपी कांग्रेस के वॉर रूम के चेयरपर्सन बने सचिन यादव:  MP से तीसरी बार के हैं विधायक, 2027– विधानसभा चुनाव की मिली जिम्मेदारी – Uttar Pradesh News

यूपी कांग्रेस के वॉर रूम के चेयरपर्सन बने सचिन यादव: MP से तीसरी बार के हैं विधायक, 2027– विधानसभा चुनाव की मिली जिम्मेदारी – Uttar Pradesh News

यूपी कांग्रेस के वॉर रूम के चेयरपर्सन बने सचिन यादव:  MP से तीसरी बार के हैं विधायक, 2027– विधानसभा चुनाव की मिली जिम्मेदारी – Uttar Pradesh News


उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने वॉर रूम के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और विधायक सचिन यादव को सौंपी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कांग्रेस की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वॉर रूम के चेयरपर्सन नियुक्त किए हैं। सचिन यादव ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस वॉर रूम के चेयरपर्सन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। वाररूम चेयरपर्सन की क्या होगी जिम्मेदारी वॉर रूम के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और चुनाव से जुड़े कामों को व्यवस्थित करने में अहम मानी जाती है। उत्तर प्रदेश में सचिन यादव की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कौन हैं सचिन यादव? सचिन यादव मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख युवा नेताओं में शामिल हैं। वह खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा सीट से 2013, 2018 और 2023 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए। वह कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। सचिन यादव के पिता सुभाष यादव मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल रहे। वह राज्य के उपमुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके थे। उनके भाई अरुण यादव भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। 44 वर्षीय सचिन यादव ने 2003 में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पांच राज्यों में वॉर रूम के चेयरपर्सन नियुक्त कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पांच राज्यों में वॉर रूम के चेयरपर्सन नियुक्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश: सचिन यादव पंजाब: कन्नन गोपीनाथन गोवा: इम्रोज खान मणिपुर: बिस्वारंजन मोहंती उत्तराखंड: कृष्ण सात्रोद

Source link
#यप #कगरस #क #वर #रम #क #चयरपरसन #बन #सचन #यदव #स #तसर #बर #क #ह #वधयक #वधनसभ #चनव #क #मल #जममदर #Uttar #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *